बीरभूम पर विधानसभा में हुआ दंगल, मजूमदार हुए अस्पताल में भर्ती तो बीजेपी MLA के फाड़े कपड़े

विधानसभा में मचा जमकर बवाल

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट (Rampurhat) में हुई हिंसा की आग अब विधानसभा तक जा पहुंची है. रामपुहाट हिंसा में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने और इस पुरे मसले को लेकर चर्चा की मांग करने और अनुमति ना मिलने पर आज बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया (BJP-TMC MLA fought in Assembly) . हंगामा इस कदर बढ़ गया कि बीजेपी और TMC विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें TMC विधायक को हलकी चोटे भी लगी. बीजेपी विधायकों के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी के 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया. इस पुरे मामले को लेकर बीजेपी विधायकों ने … Read more

बीरभूम पीड़ितों से मुलाकात कर ममता ने पोंछे आंसू तो भाजपा बोली- 100 हत्याएं करवाकर हज को चलीं दीदी

ममता बनर्जी के पिता जी की संपत्ति है क्या?

Politalks.News/WestBengal. प बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत और भी ज्यादा गरमा गई है. इस पूरे मामले को लेकर जहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है तो वहीं आज सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज खुद हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंच पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. ममता बनर्जी के इस दौरे को लेकर बीजेपी जबरदस्त हमलावर है. रामपुरहाट पहुंचीं ममता बनर्जी के लिए लगाए गए तोरण को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी ने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि वो बीरभूम शोक मनाने जा रही हैं या फिर जश्न मनाने? तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर … Read more

ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं, हमें अपने लोगों की चिंता- बीरभूम हिंसा मामले को लेकर ममता का पलटवार

बीरभूम हिंसा को लेकर ममता का पलटवार

Politalks.News/WestBengal. बीरभूम में TMC नेता भादू शेख की हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. सोमवार को स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे TMC नेता भादू शेख पर कुछ अज्ञात लोगों ने काफिले पर बम फेंक दिया. जिसके बाद भड़की हिंसा ने दर्जनों घरों में आग लगा दी. जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने SIT का गठन कर दिया और जल्द से जल्द इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है. वहीं सूबे के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जहां इस घटना को दुखद बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था … Read more

बीरभूम में 10 लोगों के जिंदा जलने के मामले में गरमाई सियासत, धनखड़ के बयान पर बनर्जी का पलटवार

धनखड़ के बयान पर ममता का पलटवार

Politalks.News/WestBengal. बंगाल के बीरभूम में TMC नेता भादू शेख के मर्डर के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की जान चली गई. TMC नेता के मर्डर के बाद गुस्साए लोगों और समर्थकों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी. जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए. इस भयावह हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल आ गया है. हिंसा के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तल्ख बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि, ‘यह इस बात का संकेत है कि राज्य ‘हिंसा एवं अराजकता’ की संस्कृति की गिरफ्त … Read more

सुप्रीम कोर्ट से टूटी आस तो अभिषेक बनर्जी हुए ED के सामने पेश, बोले- नहीं झुकेंगे भाजपा के सामने

नहीं झुकेंगे भाजपा के सामने- बनर्जी

Politalks.News/Delhi. केन्द्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र के साथ साथ पश्चिम बंगाल की भी सियासत गमाई हुई है. बंगाल कोयला घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ ED ने शिकंजा कसा हुआ है. हालांकि बनर्जी दंपति ने अब ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बनर्जी दम्पति ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकार क्षेत्र को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया … Read more

गैर भाजपा शाषित राज्यों और वहां के राज्यपालों के बीच गहरी होती विवादों की खाई चिंता का विषय

गैर भाजपा शाषित राज्यों और राज्यपालों के बीच गहरी होती विवादों की खाई

Politalks.News/StatesPolitics. देश मे गैर भाजपा शाषित वाली राज्य सरकारों और वहां के राज्यपालों के बीच का विवाद का कोई न कोई किस्सा हर रोज दिखाई व सुनाई देने लगा है. पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना से लेकर तमिलनाडु तक लगभग हर भाजपा विरोधी राज्यों में रोज नया विवाद गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवादों की लंबी फेहरिस्त है तो वहीं महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन को लेकर और उसके बाद के पहले दिन से राज्य सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच की खींचतान जगजाहिर है. वहीं बात करें तेलंगाना की टीआरएस सरकार की … Read more

TMC को बड़ा झटका, 5 नेताओं ने छोड़ा दामन साधा PK पर निशाना- पार्टी कर रही है गोवा को विभाजित

TMC को बड़ा झटका

Politalks.News/Goa. आगामी चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee) सभी दलों को झटका दे रही थी लेकिन इस बार झटका उन्हें लगा है. बंगाल चुनाव में सफलता का परचम लहराने वाली TMC (Trinmool Congress) गोवा (Goa Assembly Election) में भी इस परचम को लहराना चाहती है लेकिन उसकी यह राह इतनी आसान नहीं होने वाली. तीन महीने पहले TMC में शामिल हुए महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के पूर्व विधायक लवू मामलातदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यहीं नहीं मामलातदार ने TMC सहित उनकी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पर भी जमकर निशाना साधा है. तो वहीं पूर्व विधायक ने … Read more

PK का सबसे बड़ा हमला- कांग्रेस के बिना भी विपक्ष संभव, ट्वीट-कैंडल मार्च से नहीं हरा सकते भाजपा को

PK का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें हैं कि थमती ही नहीं. 2014 से लगातार कांग्रेस के लिए ये कहावत चरित्रार्थ होती नजर आती है. पहले कांग्रेस के खिलाफ सिलसिलेवार एक के बाद एक हमला करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही थी. लेकिन अब तो कभी उनके सहयोगी रहे दल भी मुखर हो रहे हैं. प. बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) लगातार कांग्रेस पर तो निशाना साधा ही रही है. तो वहीं बंगाल चुनाव में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) भी कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. PK एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ मुखर होते नजर आए हैं. PK … Read more