किसान आंदोलन की आंच पहुंची बंगाल चुनाव तक, निपटने के लिए शाह ने तैयार किया तीन सूत्रीय फॉर्मूला
Politalks.News/WestBengal/Farmers Protest. केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सी सीमाओं पर पिछले 84 दिनों से जारी किसान आंदोलन की आंच अब बंगाल चुनाव तक पहुंच रही है. आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वे चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में भी सभाएं करेंगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अब हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे. वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे जनता से ऐसे लोगों को वोट नहीं देने को कहेंगे जो किसानों की आजीविका छीन रहे हैं. चढूनी ने यह भी कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लोग हार जाते हैं तभी उनका आंदोलन सफल होगा. … Read more