ED के खिलाफ लोहा ले रही ममता बनर्जी, दो FIR भी दर्ज करायी, हाईकोर्ट से सड़कों तक हंगामा

full video temp (1200 x 650 px) (7)

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के IT सेल के चीफ प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब सड़कों पर उतर आयी है. ऐसा लग रहा है कि राज्य की सीएम अब सीधे ईडी से लोहा ले रही है. ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में ममता ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज करायी है. साथ ही कोलकाता में मार्च भी निकाला. इधर, ईडी की ओर से ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में दर्ज करायी याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे … Read more

बंगाल में बवाल: ‘प्रधानमंत्री जी, अपने होम मिनिस्टर को कंट्रोल कीजिए..’ छापों पर बौखलाई ‘दीदी’

cm mamata banerjee vs amit shah in west bengal

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों ने हंगामा मचा दिया है. छापे कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के करीबी एवं उनके कुछ कार्यालयों पर मारे गए हैं. ईडी ने ये आरोप भी लगाया है कि सीएम ममता मामले में छापेमारी के दौरान रुकावट पैदा कर रही है. इस पर जवाब देते हुए दीदी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे माफ करें प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें.’ इस कार्रवाई के विरोध में ममता शुक्रवार को 2 बजे मार्च भी निकालेगी. … Read more

‘दम है तो 50 सीट जीतकर दिखाए..’ बंगाल में बीजेपी को ‘दीदी’ की खुली चुनौती

ममता का जोरदार पलटवार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को अभी 6 महीने से अधिक वक्त शेष है लेकिन सियासी तनातनी अभी से शुरू हो गयी है. एक ओर भारतीय जनता पार्टी भाषायी मुद्दे को चुनाव मुद्दा बनाने की कोशिश में है, वहीं सत्ताधारी तृणमूल पार्टी मतदाता सूची में विवाद को तूल दे रही है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, किसी को भी मताधिकार नहीं छीनने दूंगी. इस बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में ताकत है, तो वे 50 सीटें जीतकर दिखाए. यह भी पढ़ें: ‘हनुमानजी थे पहले अंतरिक्ष यात्री..’ … Read more

बंगाल में दीदी और बीजेपी के दिलीप घोष के बीच पक रही सियासी खिचड़ी!

Mamata Banerjee Meets Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल में इन दिनों फिर से किसी सियासी खिचड़ी पकने की खुशबू आ रही है. ऐसा लगने लगा है कि आग भी लगी है और खिचड़ी की हाड़ी भी चढ़ चुकी है. बस इसके बाहर निकालकर परोसने की देरी है. बात हो रही है पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके धुर विरोधी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के बीच हुई एक अनौपचारिक मुलाकात की, जिसे राज्य में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह का चोला पहनाकर छिपाने की नाकाम कोशिश की जा रही है. इस मुलाकात से प्रदेश का सियासी पारा उबलने लगा है. बीजेपी के नेताओं ने … Read more

क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रही है ‘दीदी’?

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की केंद्र सरकार से तनातनी जगजाहिर है. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर अपना दुख तो जाहिर किया है लेकिन हालातों को पूर्ण रूप से निष्पादित करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे चुनौती देगा तो मुझे पता है कि कैसे जवाब देना है. दीदी ने ये भी कहा कि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने के लिए भी तैयार हूं. ऐसा बोलने पर मुझे चाहे जेल ही क्यों न हो जाए लेकिन लोगों का सम्मान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्तियों को … Read more

‘दिवाली से पहले दंगे और ब्लास्ट की साजिश’, ये किस पर आरोप जड़ रही ममता बनर्जी?

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीपावली से पहले साम्प्रदायिक दंगे भड़कने और ब्लास्ट की साजिश करने का आरोप लगाया है. यह आशंका पश्चिम बंगाल को लेकर जताई गयी है. उन्होंने कहा कि इस साल काली पूजा दिवाली के दिन ही 31 अक्टूबर को है. कुछ लोग बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा पैदा करने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना चाहिए. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ममता ने इशारों इशारों में बीजेपी को लपेटे में ​ले लिया है. सीएम और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि दिवाली, काली पूजा और छठ पूजा समारोहों के दौरान अशांति पैदा करने की साजिश रची जा … Read more

क्या सच में रोहिंग्याओं की घुसपैठ को नजरअंदाज कर रही है ममता सरकार?

assam cm himanta biswa arma targest on mamata banerjee for rohingyas

‘भारत में रोहिंग्याओं की घुसपैठ काफी बढ़ गई है. रोहिंग्या लगातार बांग्लादेश सीमा के जरिये भारत में प्रवेश कर रहे हैं और बंगाल सरकार इस मामले में नरमी बरत रही है.’ यह कहना है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों के प्रति नरमी बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं. सरमा ने ये भी कहा कि राज्य बांग्लादेश से आने वाले लोगों को आश्रय देगा. असम सीएम के इस बयान के बाद दोनों राज्यों में तल्खी एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि घुसपैठ का मुद्दा वास्तविक और गंभीर है. जब … Read more

‘नहीं चलेगी मनमानी..’ बंगाल सीएम ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

mamatabanerjee

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएम व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को लताड़ लगाई है. अदालत ने ममता के अलावा तीन अन्य लोगों पर गवर्नर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोक लगाई है. कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार मनमाना नहीं है. बोलने की आजादी की आड़ में अपमानजनक बयान देकर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं कर सकते. अदालत के फैसले पर एक ओर राज्यपाल बोस ने खुशी जताई है, वहीं ममता के वकील ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश को हायर बेंच के … Read more

‘आरोप साबित करो इस्तीफा दे दूंगी’ – सुवेन्दु अधिकारी के बयान पर ममता दीदी की दो टूक

mamta banerjee

Mamta Banerjee’s big statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेन्दु अधिकारी के बयानों पर दो टूक जवाब देकर उन्हें चुप करा दिया है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता दीदी ने कहा कि आरोप साबित कर दो, मैं इस्तीफा दे दूंगी. बुधवार को बीजेपी विधायक ने ममता दीदी पर अमित शाह को फोन कर मदद मांगने का आरोप जड़ा था. सुवेन्दुने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय दर्जा बचाने के लिए ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन किया है. इन आरोपों को खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री … Read more