क्या राहुल गांधी का बदला प्रियंका गांधी से ले रही है बीजेपी?

priyanka gandhi

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने हालिया बिहार दौरे में एक बड़ा बयान देकर राजनीति में सरगर्मियां पैदा कर दी थी. उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की केंद्र सरकार की चुनावी व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पिछले साल संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि इसी तरह की संभावनाएं ​आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भी होने की संभावनाएं हैं. इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथ लिया और खूब भला बुरा सुनाया. अब लग रहा है कि राहुल गांधी का बदला प्रियंका गांधी वाड्रा से लेने की तैयारी भी की … Read more

‘मैं रोजाना अपमान सह रहा था, आपके प्यार ने मेरी रक्षा की..’ क्यों भावुक हुए राहुल गांधी?

rahul gandhi write a letter to wayanad

‘जब मैं रोजाना अपमान सह रहा था, तब आपके बिना शर्त प्यार ने मेरी रक्षा की. आप मेरे लिए शरण, घर और परिवार बने. आपने मुझे बेइंतेहा प्यार और स्नेह से गले लगाया…’. भावुक होते हुए राहुल गांधी ने यह सभी बातें एक खत में लिखी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह खत वायनाड की जनता और वहां के मतदाताओं के नाम लिखा, जिन्होंने उन्हें भारी मतों से जिताया. राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के मुताबिक उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. राहुल ने वायनाड को छोड़ने का फैसला लिया है. यहां से प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ेंगी. सीट छोड़ने से पहले … Read more

कंफर्म: वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, चुनावी समर में उतरने वाली 9वीं सदस्य बनीं

priyanka gandhi contest to waynad

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का वायनाड से उप-चुनाव लड़ना कंफर्म हो गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक तौर पर यह घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के साथ हुई एक बैठक में इस बात पर मुहर लगाई गयी है कि प्रियंका गांधी खाली हुई वायनाड संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. प्रियंका कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी. राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. प्रियंका गांधी की परिवार की 9वीं और चौथी महिला सदस्य हैं जो चुनाव लड़ने जा रही हैं. इस पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को ‘परिवार … Read more

गांधी परिवार ने छोड़ दी अमेठी सीट! यहां बाजी मार ले गयी स्मृति ईरानी

rahul gandhi vs smriti irani in amethi loksabha seat

उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट सालों से गांधी परिवार का गढ़ रही है. पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी, फिर सोनिया गांधी और बाद में लगातार तीन बार राहुल गांधी यहीं से जीतकर संसद पहुंचे. पिछले साल लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को शिख्स्त क्या दी, गांधी परिवार और खुद राहुल गांधी ने यहां से मुंह मोड़ लिया. इस हार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के मनोबल को इस तरह से धराशाही किया कि पूरे गांधी परिवार ने बीते 5 सालों में यहां कदम नहीं रखा. स्मृति ईरानी के कई बार चुनौती देने के बावजूद न तो राहुल गांधी ने और न ही कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने … Read more

वायनाड में भाजपा पर गरजे राहुल, कहा- 50 बार घर ले लो, फिर भी उठाता रहूंगा मुद्दे, प्रियंका हुई भावुक

rahul gandhi and priyanka gandhi

Rahul-Priyanka attacked Modi government in Wayanad: लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद आज पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड पहुंचे थे, वायनाड पहुंचने के बाद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कलपेट्टा में ‘सत्यमेव जयते’ नाम से रोड शो में हिस्सा लिया और रोड शो किया. इसके बाद राहुल ने वायनाड में एक रैली को संबोधित किया जिसमें केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा. राहुल गांधी ने रैली में कहा कि सांसद तो बस एक टैग है, यह एक पद है इसलिए भाजपा टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और वे मुझे जेल में भी डाल सकते … Read more

एडानी-अंबानी की बात करना पीएम का अपमान! संसद में कैसे पानी पीते हुए हाथ कांप रहे थे मोदी के- राहुल गांधी

वायनाड में फिर गरजे राहुल

Rahul Gandhi on PM Modi in Wayanad: कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत जोड़ो यात्रा को 30 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड पहुंचे. वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर दिए गए बयान पर मिले नोटिस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. राहुल ने जोर देकर कहा कि उन्होंने संसद में कुछ भी गलत नहीं बोला है, लोग चाहें तो गूगल भी कर सकते हैं. अपने बयान के पक्ष में राहुल ने तर्क … Read more