कौन हैं केरल में इतिहास गढ़ने वाली बीजेपी के वीवी राजेश? एक बड़े बदलाव के मिल रहे संकेत
भारतीय जनता पार्टी ने केरल में इतिहास गढ़ दिया है. केरल की राजधानी तिरुनवंतपुरम के नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. बीजेपी ने यहां वीवी राजेश को मेयर बनाया है. वे केरल में बीजेपी के पहले मेयर हैं. बीजेपी को यह उपलब्धि 45 सालों के बाद मिली है. नगर निगम के नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों और पार्टी के जिला नेताओं की बैठक में वीवी राजेश को मेयर घोषित किया गया था. वीवी राजेश के तौर पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी ने पहली बार परचम लहराया है. वीवी राजेश केरल बीजेपी के सचिव भी हैं. वीवी राजेश का मेयर बनना केरल की राजधानी में बीजेपी के लिए … Read more