राय के ‘झूठे’ बयानों के कारण बने माहौल से गई UPA सरकार, अब माफी मांगते फिर रहे हैं- CM गहलोत

झूठे प्रचार के चलते गई थी UPA सरकार- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईसीएआई की सेन्ट्रल इण्डिया रीजनल काउंसिल के उप क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझ कर वित्तीय जागरूकता लाना चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण दायित्व है. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने पूर्व CAG विनोद राय को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, ‘विनोद राय (VINOD ROI) के झूठ के कारण यूपीए सरकार गई थी. पूर्व CAG ने चाहे झूठे ही आरोप लगाए हों, पर इससे देश ने मान लिया कि घोटाला हुआ है‘. दरअसल, सीएम गहलोत वीसी … Read more