हेमाराम अकेले नहीं, कई विधायक अंदर ही अंदर घुट रहे हैं, काम नहीं होंगे तो मैं भी दूंगा इस्तीफा- सोलंकी
Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महासंकट के बीच कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमा गई है. हेमाराम चौधरी के बाद सचिन पायलट खेमे के एक और विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भी गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी ने भी कांग्रेस विधायकों की सुनवाई नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज्यादातर विधायकों की हालत हेमाराम जैसी है, अकेले हेमाराम चौधरी ही पीड़ित नहीं हैं. चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बुधवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सही है कांग्रेस सरकार में अफसरशाही हावी हो रही … Read more