विरोधियों पर सोलंकी का पलटवार, माकन से नहीं हुई मुलाकात तो मेल के जरिए हाईकमान तक पहुंचाई बात

सोलंकी ने खोली विरोधियों की पोल!

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस पूरे मामले में गहलोत गुट के निशाने पर आए पायलट गुट के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी अब अपनी ढाल को मजबूत करते हुए आरोप लगाने वालों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी पिछले 2 दिन से दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दिल्ली से बाहर होने के कारण अभी सोलंकी की माकन से मुलाकात नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलंकी ने कांग्रेस के सह प्रभारी तरुण कुमार से मुलाकात करके अपना … Read more

पायलट की एक साल की तपस्या के बाद मिले राहुल के आशीर्वाद पर भारी न पड़ जाए जादूगर की बाज़ीगरी

तपस्या, तथास्तु और बगावत का चक्रव्यूह

Politalks.News/Rajasthan. क्या राजस्थान कांग्रेस की कलह का क्लाइमैक्स चल रहा है. पिछले दिनों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो लगता है कि जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है. इस बात संकेत सचिन पायलट के जन्मदिन पर राहुल गांधी के मैसेज से मिल रहे हैं. मंगलवार को पायलट ने अपने जन्मदिन पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन सबसे खास रहा राहुल गांधी का बर्थडे का बधाई सन्देश. राहुल गांधी ने सचिन पायलट के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. उसमें उन्होंने बधाई देते हुए आने वाले साल शुभ होने की कामना की. अब सियासी गलियारों में इस बधाई संदेश के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है … Read more

सिंबल पर ‘महाभारत’, जाहिदा बोलीं- ‘नगर विधायक ने बांटे फर्जी सिंबल’, वाजिब ने आरोपों से किया किनारा

भरतपुर कांग्रेस में सिंबल का 'गड़बड़झाला',

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में हो रहे पंचायत, जिला परिषद चुनाव में टिकट वितरण में घमासान का दौर थमना का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को भरतपुर के कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड 1, 2 और 36 में फर्जीवाड़े के जरिए सिंबल वितरण करने का गंभीर आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली पर लगाया है. इस मामले में जाहिदा खान ने भरतपुर के जिला प्रभारी वेद प्रकाश सोलंकी को पत्र लिखकर भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस मामले में वेद प्रकाश सोलंकी ने पूरे मामले की जांच करने के लिए 3 … Read more

सोलंकी का नागर पर पलटवार- मंत्री बनने की लालसा में किसके इशारे पर बोल रहे हैं जनता सब जानती है

नागर पर सोलंकीवार

Politalks.News/Rajasthan. पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ी राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है. गहलोत-पायलट गुट के बीच थम चुका बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक माने जाने वाले दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर किए गए वार पर पायलट के कट्टर समर्थक चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने जबरदस्त पलटवार किया है. सोलंकी ने कहा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने में सचिन पायलट का सबसे अहम और बड़ा योगदान है. वेदप्रकाश सोलंकी ने बाबूलाल नागर से ही जबाव मांगा कि वे खुद ही बताएं कि 2018 में … Read more