राजे और भजन में सुलहः राजस्थान में नयी कवायत गढ़ने की कोशिश में बीजेपी
राजस्थान की भजनलाल की सरकार को बने डेढ़ महीने से अधिक समय हो चुका है. हालांकि इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मुलाकात नहीं हो पायी है. भजन लाल के सीएम बनने के बाद वसुंधरा इन दिनों पार्टी से दूर बनाकर बैठी हैं. पार्टी की कई अहम बैठकों में वे नहीं पहुंची. यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी कार्यालय पहुंचे, तब भी राजे वहां से भी नजर नहीं आयी. ऐसे में सियासी बाजार में खबर गर्म थी कि कहीं न कहीं राजे और भजनलाल के बीच मनमुटाव चल रहा है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मनभेद पार्टी के लिए सही नहीं है. … Read more