गहलोत सरकार को मंदिरों से परहेज़, भाजपा की सरकार आयेगी और हर जिले में मंदिर बनाएगी- मैडम राजे
Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने आज मध्यप्रदेश के नेमावर तीर्थ पहुंची और संत बाल ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी जी महाराज द्वारा आयोजित ‘समर्पण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा’ और केवट समाज के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. इस दौरान मैडम राजे ने नर्मदा नदी के नाभि कुंड में डुबकी लगा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की. वहीं प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को मंदिरों से परहेज़ है, इसलिए वह मंदिरो का निर्माण और विकास नहीं करवा रही और न ही इनके लिए कोई राशि स्वीकृत कर रही है. पूर्व सीएम ने … Read more