पंचायत चुनाव में वंशवाद से सींची जाएगी सियासत की ‘बेल’, माननीयों ने किया अपनों को ‘ऑब्लाइज’
Politalks.News/Rajasthan. जब-जब हमारे देश और प्रदेश में चुनाव होते हैं, वंशवाद रूपी बोतल में बंद जिन्न बाहर निकल ही आता है. इसी कड़ी में अब राजस्थान में जारी पंचायती राज चुनाव में वंशवाद का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है. जयपुर सहित प्रदेश के 6 जिलों में होने जा रहे पंचायत चुनाव में वंशवाद की ‘बेल‘ को बढ़ाने के लिए विधायकों ने अपने परिवार के सदस्यों में से किसी ना किसी को चुनावी मैदान में उतार दिया है. प्रदेश में हो रहे पंचायती राज चुनावों में परिवारवाद का मुद्दा इस बार भी हावी हो रहा है. विधायकों के बेटे-बेटी से लेकर बहुओं तक को टिकट बांटे गए हैं. प्रदेश … Read more