तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार: हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal demand to bhajan lal sharma

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर स्थित मंदिर में तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने वाले मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार से आरोपी की नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो ने कहा कि इस घृणित कार्य के पीछे कौन लोग थे उनकी पहचान भी जरूरी है. इसके साथ ही पार्टी की ओर से स्वयं के खर्चे पर मंदिर के जीर्णोद्धार कराने का ऐलान किया. इस हेतु उन्होंने एक लाख रुपए देने की घोषणा की. बेनीवाल रविवार को घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. यह भी पढ़ें: जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने पर बवाल, गहलोत-डोटासरा ने कही … Read more