RSS का फंड रेजर है लूलू मॉल का मालिक, वही नमाजी लाया और उसी ने खड़ा किया विवाद- आजम खान

लूलू मॉल को लेकर आजम खान का बड़ा बयान

Politalks.News/UttarPradesh/LuluMall. उत्तप्रदेश की सियासी सुर्खियों में जल्द ही छा जाने वाले राजधानी लखनऊ स्थित लूलू मॉल के उद्धघाटन के बाद से शायद ही कोई सप्ताह निकला हो जब इसको लेकर कोई नया विवाद नहीं आया हो. ताजा घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के के दिग्गज नेता और विधायक आजम खान ने लूलू मॉल के खिलाफ एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए मॉल के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यही नहीं मॉल को लेकर हुए पूरे विवाद के लिए मॉल मालिक को ही जिम्मेदार ठहराया है. इससे भी बढ़कर ये है कि आजम ने अपने बयान में इस मॉल विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) का भी जिक्र … Read more

कावड़ियों पर बरसाए जा रहे हैं फूल और हम खुली जगह पर जरा पढ़ लें नमाज तो हो जाता है बवाल- ओवैसी

ओवैसी के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/AsaduddinOwaisi. सावन का महीना चल रहा है और हजारों लाखों शिवभक्त इस पावन महीने में भोले बाबा को रिझाने के लिए तरह से तरह से उनका अभिषेक तो वहीं देशभर के अलग अलग हिस्सों से कावड़ यात्राएं भी निकाली जा रही हैं. लेकिन शिवभक्तों की इस श्रद्धा यानी कावड़ यात्रा को लेकर भी देश में सियासत शुरू हो गई. उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कावड़ ला रहे शिवभक्तों पर प्रदेश सरकार द्वारा की जाने वाली पुष्पवर्षा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रास नहीं आ रही है. ओवैसी ने बिना किसी का नाम लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि, ‘अगर उन पर फूल बरसा रहे हैं, … Read more

योगी के मंत्री दिनेश के बाद जितिन भी देंगे इस्तीफा! क्या कार मिलना ही है राज्यमंत्री का अधिकार?- खटीक

अब योगी सरकार में मचा हड़कंप

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की सियासत में आए एकाएक सियासी तूफान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री ऐसे हैं जिन्हें अपनी ही सरकार से कई शिकायतें हैं. जी हां जल शक्ति विभाग के राज्‍यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने विभाग में काम का बंटवारा न होने और दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई ना होने के साथ ही विभाग की किसी भी बैठक में ना बुलाये जाने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यहीं नहीं दिनेश खटीक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख अपना दर्द भी बयां किया. वहीं सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव … Read more

लुलु मॉल विवाद पर योगी ने दिखाई सख्ती, शुद्धिकरण के लिए पहुंचे जगद्गुरु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुलु मॉल विवाद पर योगी ने दिखाई सख्ती

Politalks.News/UttarPradesh/LuluMall. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ का लुलु मॉल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल में शुमार लखनऊ के लुलु मॉल (Lulu Mall) का उद्घाटन पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने किया था. लेकिन उद्घाटन के बाद बकरीद पर यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी थी. नमाज़ अदा करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ. उक्त वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मॉल की दूसरी मंज़िल पर फ्लोर एरिया है, जिसमें कुछ लोग दिन के समय नमाज़ अदा करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मंगलवार को मॉल … Read more

केंद्र की अग्निपथ योजना से अग्निवीर हुए आक्रोशित! देश के कई राज्यों में सरकार के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

अग्निवीर का अग्निपथ!

Politalks.News/AgneepathScheme. केंद्र सरकार जहां लंबे अंतराल से लंबित पड़ी सेना भर्ती की एवज में अग्‍न‍िपथ योजना को लाकर अपनी पीठ ठाठपा रही है तो वहीं देश के युवा इस योजना पर सवाल उठाने लगे हैं. अग्निपथ योजना के तहत देश के युवा 4 साल तक देश की सेवा कर सकेंगे और इसके बाद उन्हें उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर नौकरी मिल सकेगी. लेकिन सरकार की इस योजना ने देश भर के कई हिस्सों में आग लगा दी है. क्या राजस्थान क्या बिहार कई जगह देश के युवा बुधवार को सड़कों पर आ गए और जमकर आगजनी की और रेल ट्रैक भी रोका. मुजफ्फर नगर और बक्सर में केंद्र सरकार की … Read more

कानपूर हिंसा पर सियासत गर्म, BJP ने बताया सुनियोजित घटना तो बोली मायावती- ये खुफिया तंत्र की विफलता

कानपूर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी, गरमाई सियासत

Politalks.News/Kanpur. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपूर दौरे से पहले भाजपा नेता के बयान पर भड़की हिंसा पर अब सियासत शुरू हो चुकी है. प्रदेश के विपक्षी दलों ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव किया. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा हाल ही में टीवी पर एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में जब एक समूह के लोगों ने जबरन दुकानें बंद कराने का … Read more

योगी 2.0 के शपथग्रहण में दिखा मोदी की सोशल इंजीनियरिंग का अनूठा गठजोड़, 2024 पर निगाहें!

1 योगी - 52 सहयोगी

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तरप्रदेश में आज उस समय इतिहास रच गया जब योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तो वहीं योगी आदित्‍यनाथ की कैबिनेट में इस बार 52 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हैं. कुल 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री बने हैं. वहीं योगी कैबिनेट में सबसे ज्यादा 20 मंत्री ओबीसी चेहरे के, 10 ठाकुर, … Read more

जिसने नहीं दिया वोट, वो ना आए मदद मांगने, 2024 में मोदी सरकार बनवाओ फिर आना- BJP विधायक के बिगड़े बोल

BJP विधायक के बिगड़े बोल

Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में बीजेपी ने अपनी प्रचंड जीत दर्ज की है. जीत के बाद विधायकों के सख्त लहजे वाले वीडियो और ऑडियो भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो बाराबंकी जिले से सामने आया है. यहां जिले की हैदरगढ़ विधानसभा (Haidergarh Assembly seat) सीट से पहली बार विधायक बने दिनेश रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. होली मिलन समारोह के मौके पर पहुंचे भाजपा के हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत (Dinesh Rawat) ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया है. वह लोग हमारे पास किसी भी प्रकार की मदद के लिए ना … Read more

UP में माफिया दिखता है 3 जगह- ‘जेल में, प्रदेश के बाहर या सपा प्रत्याशियों की सूची में’- शाह का तंज

योगीराज में माफिया कर गया पलायन

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सियासी दिग्गज अब चुनावी रण में हुंकार भर रहे हैं. बीजेपी (BJP) आलाकमान किसी भी हालत में उत्तरप्रदेश की सत्ता में वापसी करना चाहता है.वहीं भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक के बाद एक उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के दौरे कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के गढ़ अलीगढ़ के अतरौली में (Atroli) हुंकार भरी. अतरौली विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) मैदान में हैं. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते … Read more

RRB-NTPC परीक्षा मामलों में उग्र हुआ युवाओं का प्रदर्शन तो विपक्षी दलों के निशाने पर आई सरकार

विपक्षी दलों के निशाने पर आई सरकार

Politalks.News/RRB_NTPCExam. रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा 2021 (RRB_NTPC Exam) परिणाम के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. बिहार और यूपी के कई हिस्सों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कई जगह पुलिस और छात्र दोनों के बीच झड़प भी देखने को मिली. छात्रों के विरोध प्रदर्शन की घटनाओं को देखते हुए रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा रोक दी गई है. साथ ही रेलवे ने धांधली के आरोपों को लेकर जांच के लिए एक समिति बनाई है, लेकिन फिर भी छात्रों का हंगामा जारी है. अब इस पुरे मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), महासचिव … Read more