यूपी मिशन 2022 में जुटे दत्तात्रेय होसबोले और सुनील बंसल ने लगाई योगी सरकार में फेरबदल पर ‘मुहर’

दत्तात्रेय होसबोले और सुनील बंसल ने लगाई योगी सरकार में फेरबदल पर 'मुहर'

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक योगी सरकार को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है और इसका कारण योगी सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाला ‘विस्तार‘ है. तीन महीनों से योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर ‘सुगबुगाहट‘ चली आ रही थी. आखिरकार अब ‘मुहूर्त‘ निकला है. लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ सियासी परिस्थितियां ‘अनुकूल‘ नहीं हैं. आठ महीने के अंतराल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात, पंचायत चुनाव के नतीजों, शिक्षकों की नाराजगी, कृषि विधेयक पर किसानों की नाराजगी और जातीय समीकरण को लेकर इसे सबसे महत्वपूर्ण ‘बदलाव‘ माना जा रहा है. बता दें कि यूपी में … Read more

आपदा में अवसर: मंत्री ने अपने भाई को EWS कोटे में दिला दी जॉइनिंग, अब बोले- दुर्भाग्य कि वो मेरा भाई है

मंत्री ने अपने भाई को EWS कोटे में दिला दी जॉइनिंग

Politalks.News/UttarPradesh. अगर मंत्रीजी यह सोचते हैं हम कुछ भी करा लेंगे और जनता को भनक भी नहीं लगेगी, तो अब ऐसा दौर नहीं है ‘माननीय’ कि नियमों के खिलाफ आप कुछ भी करा लें और वह मीडिया और आज के हर घर रिपोर्टर वाले सोशल मीडिया में ‘एक्सपोज’ न हो. मामला उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है. एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए उन्हीं के सिपहसालार मंत्री ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी है. बात को आगे बढ़ाने से पहले बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही शिक्षकों में जबरदस्त नाराजगी है, क्योंकि इन चुनावों में … Read more

किसानों के बाद अब शिक्षकों की नाराजगी योगी सरकार को पड़ेगी भारी! 1621 मौतों का देना पड़ेगा हिसाब

img 20210519 wa0307

Politalks.News/UttarPradesh. न जाने कौन सी घड़ी थी जब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार हुई थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव कराने पर प्रदेश सरकार को कोरोना फैलाने का जिम्मेदार बताया था. इसके साथ ही पंचायत चुनाव के नतीजे भी योगी सरकार की ‘उम्मीदों के मुताबिक‘ नहीं रहे. समाजवादी पार्टी ने भाजपा के कई गढ़ गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या में ‘सेंध‘ लगा दी. दूसरी ओर चुनाव कराने के लिए लगाई गई ड्यूटी के दौरान कई सरकारी कर्मचारियों ने अपनी जान भी गंवा दी. मृतकों के परिजनों में अब प्रदेश की भाजपा सरकार के … Read more