बाबा मुख्यमंत्री सुबह उठकर देखें शीशा, पता चल जाएगा कौन हैं दंगेश- अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार

अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होना है. तो वहीं अब सभी राजनीतिक दल अगले चरण के चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ साथ स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की भी अग्निपरीक्षा है. तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने आज बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज तथा गोरखपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा … Read more

जो कभी लोगों को डराने के लिए रखते थे तमंचे, अब हनुमान जी की गदा लेकर हैं घूम रहे- योगी का तंज

सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर घमासान तेज हो गया है. सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं. 27 फरवरी को पांचवें चरण का चुनाव होना है. तो वहीं सभी राजनीतिक दल अगले चरण के तहत चुनाव प्रचार में जुटे हैं. 3 मार्च को छठे चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा. छठे चरण के प्रचार के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कटेहरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि, ‘राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) कहते … Read more

बेटियों की दिक्कतों पर पहले की सरकारों ने मूँद रखी थी आँखे, छेड़ते थे मनचले, लेकिन अब…- PM मोदी

पीएम मोदी का परिवारवादियों पर निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश में विधानसभा का चुनावी घमासान अपने पूरे शबाब पर है. तीन चरणों का मतदान पूरा हो चूका है तो वहीं चौथे चरण के लिए प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के वोटिंग जारी है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल पांचवे चरण के लिए प्रचार में जुट चुके हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने आज यूपी के बाराबंकी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘वे कहते हैं कि हम परिवारवादी हैं लेकिन वो परिवार का मतलब नहीं समझते. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि हम परिवार वाले नहीं हैं लेकिन परिवार … Read more

भाजपा को चबाने पड़ जाएंगे लोहे के चने- संतों की धरती प्रयागराज से अखिलेश ने BJP पर बोला बड़ा हमला

भाजपा को चबाने पड़ जाएंगे लोहे के चने

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) के लिए राजनीतिक दलों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है. यूपी में चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है जिसके लिए चुनाव प्रचार का दौर थम चुका है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है और बदहाली से बचाने का चुनाव है. प्रदेश में सपा के गठबंधन … Read more

अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है- अहमदाबाद ब्लास्ट मामले को लेकर BJP के निशाने पर सपा

अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है- ठाकुर

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों (Ahmadabad Serial Blast Case) में आरोपियों को सजा मिल गई है. इस मामले दोषी पाए गए 49 लोगों में से 38 आरोपियों को अहमदाबाद की अदालत ने फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई है. उत्तरप्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election) के बीच अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आए कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सियासत गरमा गई है और यूपी चुनाव में अब इसकी गूंज सुनाई देने लगी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि, ‘आतंकवाद की जब बात आती है तो भाजपा जीरो टॉलरेंस रखती … Read more

सपा-बसपा का हुआ सफाया, तीसरे और चौथे चरण में BJP की जीत की इमारत खड़ी करेगा बुंलदेलखंड- शाह

सपा-बसपा का हुआ सफाया

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमसान तेज हो चला है. तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को वोटिंग होगी. तीसरे चरण के तहत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं सभी राजनीतिक दल अब चौथे और पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए बैठी है और भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आजा बांदा और रायबरेली में हुंकार भरी. बांदा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, ‘पहले व दूसरे … Read more

संत रविदास जयंती को भुना PM मोदी का सपा पर कटाक्ष- BJP का मतलब पूजा-पर्वों को मनाने की आजादी

यूपी में भाजपा सरकार मतलब

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को प्रदेश की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार की धार और तेज कर दी है. भारतीय जनता पार्टी जहां अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रदेश की जनता से वोट मांग रही है तो वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल रखा है. दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक चुनावी रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने सीतापुर में एक विशाल जनसभा … Read more

अब तो बाबा मुख्यमंत्री भी डाल रहे हैं झूठी तस्वीर, जिसमें कोई पूरब देख रहा है तो कोई पश्चिम- अखिलेश

अब तो बाबा मुख्यमंत्री भी डाल रहे हैं झूठी तस्वीर

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. दो चरणों के मतदान पूरे होने के बाद उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) में चुनावी तपिश तेज हो चली है. तीसरे चरण के मतदान से पूर्व सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए पूरा दम ख़म लगाए बैठे है. बीजेपी (BJP) जहां प्रदेश की सत्ता में वापसी का दावा ठोक रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश की जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) अध्यक्ष अखिलेश यादव एक के बाद एक चुनावी रैली करते हुए प्रदेश की जनता को साधने की जुगत में लगे हैं. औरैया के साथ साथ … Read more

सपा सरकार में बनते थे कट्टे-छर्रे, अब बन रहे गोले जो पाकिस्तान को देते हैं जवाब- शाह का अखिलेश पर निशाना

शाह का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttarpradesh Assembly Election) को लेकर घमासान तेज हो चुका है. दो चरणों के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल एक अलग रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. सियासी गलियारों में ये चर्चा आम है कि जिसके हाथ में यूपी है वो केंद्र की सत्ता में मजबूत होता है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी कीमत पर उत्तरप्रदेश को हाथ से नहीं गंवाना चाहती. इसी कारण बीजेपी के दिग्गज यूपी में डेरा जमाये बैठे है. एक के बाद एक चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज औरैया, मैनपुरी और कानपुर में चुनावी सभा और रैली में भाग … Read more

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान शुरू, पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम- पीएम मोदी

img 20220214 084618

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों–सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूँ, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. दूसरे चरण में करीब दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटिंग करेंगे. आज सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोग गाड़ियों में भरभर कर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को लोगों से … Read more