‘हम आज नहीं चेते तो आने वाले समय में भारत भी बन सकता है बांग्लादेश..’

pushkar singh dhami uttrakhand cm

पड़ौसी देश बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद वहां हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों पर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार किए जा रहे हैं. इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर हम आज नहीं चेते तो आने वाली समय में भारत में भी बांग्लादेश की परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग यह चाहते भी हैं. अगर हमें ऐसी परिस्थिति से बचना है तो हमें जाति-पाति के बंधन से मुक्त होना होगा. हमें खुद को एक समाज और राष्ट्र के … Read more

EX-CM त्रिवेंद्र-तीरथ ने भ्रष्टाचार को लेकर खोली PM के दावों की पोल, किया बड़ा खुलासा, विपक्ष हमलावर

'उत्तराखंड में है यूपी से ज्यादा कमीशनखोरी'

Corruption In Uttarakhand. भारतीय जनता पार्टी भले ही कितने भी दम भरते हुए उत्तराखंड की सियासत में वापस आ गई हो. लेकिन चुनावी जीत के साल भर पुरे होने से पहले पार्टी में जारी आंतरिक घमासान एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. भाजपा के दिग्गज नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही देश से भ्रष्टाचार के ख़त्म होने के दावे करते हुए आगे बढ़ रहे हों लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर बयान दे रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब तीरथ सिंह रावत का भी बड़ा बयान सामने आया है. तीरथ सिंह रावत ने कहा … Read more

‘मुझ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाने वाले हैं ब्लैकमेलर और भेड़िये, जो करना चाहते हैं सरकार को अस्थिर’

रावत का बड़ा बयान

Breaking News: उत्तराखंड की सियासी से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के दिग्गज नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान, रावत के एक करीबी की पत्नी की कंपनी पर लगे करीब 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर बुधवार को गिरीताल रोड स्थित भाजपा नेता दीपक अग्रवाल व उदित अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बोले रावत- ‘आरोप लगाने वाले हैं ब्लैकमेलर और भेड़िये, जो राज्य सरकार को करना चाहते हैं अस्थिर, मनी लॉन्ड्रिंग से मेरा नहीं है कोई संबंध, मेरे सलाहकार रहे केएस पंवार को लपेटने की हो रही है कोशिश, जबकि उस कंपनी का नहीं है कोई … Read more

कावड़ियों पर बरसाए जा रहे हैं फूल और हम खुली जगह पर जरा पढ़ लें नमाज तो हो जाता है बवाल- ओवैसी

ओवैसी के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/AsaduddinOwaisi. सावन का महीना चल रहा है और हजारों लाखों शिवभक्त इस पावन महीने में भोले बाबा को रिझाने के लिए तरह से तरह से उनका अभिषेक तो वहीं देशभर के अलग अलग हिस्सों से कावड़ यात्राएं भी निकाली जा रही हैं. लेकिन शिवभक्तों की इस श्रद्धा यानी कावड़ यात्रा को लेकर भी देश में सियासत शुरू हो गई. उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कावड़ ला रहे शिवभक्तों पर प्रदेश सरकार द्वारा की जाने वाली पुष्पवर्षा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रास नहीं आ रही है. ओवैसी ने बिना किसी का नाम लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि, ‘अगर उन पर फूल बरसा रहे हैं, … Read more

पाला बदलू कांग्रेसियों ने करवाई BJP की बल्ले-बल्ले, किसी को मंत्री तो किसी को मुख्यमंत्री का मिला ‘प्रसाद’

कांग्रेस के बागी बने बीजेपी के खेवनहार

Politalks.News/Congress/BJP. भारतीय राजनीति की अगर बात की जाए तो लंबे समय से वह दो राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आती है. हालही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जहां सभी राज्यों में कांग्रेस को जबरदस्त मुंह की खानी पड़ी है वहीं पांच में से चार राज्यों में भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है. ऐसे में अब देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार है तो वहीं 4 राज्य ऐसे हैं जिनमें भाजपा गठबंधन के साथ सत्ता में शामिल है. वहीं दूसरी तरफ कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी का दम भरने वाली कांग्रेस पार्टी की महज 2 राज्यों … Read more

हार के बावजूद फिर सजा धामी के सिर पर ‘ताज’, PM मोदी समेत दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ ‘राजतिलक’

धामी का राजतिलक

Politalks.News/Uttarakhand. देवभूमि उत्तराखंड में आज से अगले 5 साल ‘पुष्कर राज’ रहेगा. जी हां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद एक बार फिर बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड की कमान खटीमा सीट से हारे पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है. पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर करीब 2.30 बजे राज्यपाल गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली. धामी कैबिनेट 2.0 में जिन … Read more

क्या धामी को मिलेगा दोबारा मौका? विधायकों की बैठक में सांसदों को बुलाकर भाजपा ने बढ़ाया सस्पेंस

क्या धामी को मिलेगा दोबारा मौका?

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड (Uttarakhand) में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल कर इतिहास रचने वाली भाजपा की सरकार (BJP government) का नेतृत्व कौन करेगा? इसका फैसला आज शाम 5 बजे हो जाएगा. दरअसल शाम 4 बजे भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें राज्य के पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और सह-पर्यवेक्षक केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) भी मौजूद रहेंगी. आपको बता दें कि नया मुख्यमंत्री बनने की होड़ में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Chief Minister Pushkar Dhami) के साथ ही वरिष्ठ विधायक धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, लोकसभा सांसद अजय भट्ट और दिग्गज नेता सतपाल महाराज का नाम चर्चा में … Read more

BJP को मुख्यमंत्री बनाने की जल्दी नहीं या उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फंसा है सीएम को लेकर पेंच!

मणिपुर और गोवा में फंसा है सीएम को लेकर पेंच!

Politalks.News/Assembly Elections/BJP. हाल ही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया है. लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी सियासी गलियारों में चर्चा है कि ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाने की जल्दी में नहीं है. एक ओर जहां पंजाब में जबरदस्त तरीके से चुनाव जीती आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हो चुकी है और सीएम के दावेदार के तौर पर लड़े भगवंत मान नेता चुन लिए गए हैं. यहां तक कि भगवंत मान ने राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर … Read more

जनता ने बनाया सत्ता परिवर्तन का मन, कांग्रेस राज में मिलेगी महंगाई से निजात- उत्तराखंड में गरजे पायलट

उत्तराखंड में गरजे पायलट

Politalks.News/PilotinUttrakhand. उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Assembly Election) समेत पांच राज्यों में चुनावी घमासान अपने चरम पर है. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कांग्रेस (Congress) आलाकमान के निर्देश पर चुनावी राज्यों में पार्टी के प्रचार में ताल ठोक रखी है. यूपी (UttarPradesh) और पंजाब (Punjab) के बाद सचिन पायलट ने आज उत्तराखंड में कांग्रेस के डोर-टू-डोर प्रचार किया और भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा. पायलट ने कहा कि, ‘उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आने पर राज्य की जनता को महंगाई से राहत मिलेगी. सस्ता रसोई गैस सिलेंडर राज्य के लोगों को मिलेगा’. इसके साथ ही पायलट ने महंगाई पर श्वेत पत्र भी … Read more

रावतों की ‘रार’ में फंसी कांग्रेस, टिकट बंटवारे को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, अब रूठे ये रावत

rawat ka fer copy

Politalks.News/UttarakhandAssemblyElection. चुनावी तारीखों के एलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचल तेज हो चली है. देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की बात करें तो यहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सहारे सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है. वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) बीजेपी के खिलाफ मौजूद एंटी इंकमबेंसी और एक के बाद एक मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर जनता के विरोध का फायदा उठा प्रदेश की सत्ता में आने की तैयारी कर रही है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के रामनगर सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद एक और रावत ने बगावती सुर अपना लिए … Read more