कश्मीर में चुनाव न होने पर अमेरिका ने उठाए सवाल तो NC सांसद ने बताया वेकअप कॉल, केंद्र से की मांग
Politalks.News/JammuKashmir. अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सभी राजनीतिक दल अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आतुर है. वहीं जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की गूंज अब अमेरिकी सीनेट (US Senate) में गूंजी है. दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लु ने कहा कि, ‘हमारा मानना है कि सभी कश्मीरियों को गरिमा के साथ रहने और भारतीय संविधान के तहत प्रदान सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार है’. अमेरिकी सीनेट द्वारा जम्मू कश्मीर चुनाव का मुद्दा उठाये जाने के बाद अब जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. … Read more