जिले की बिजली की समस्याओं को लेकर बेनीवाल ने की ऊर्जा सचिव से मुलाकात, रखी विभिन्न मांग

बेनीवाल ने की ऊर्जा सचिव से मुलाकात

Politalks.News/HanumanBeniwal. शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजधानी जयपुर में ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव व डिस्कॉम चेयरमैन भास्कर ए सावंत से मुलाकात की. सांसद बेनीवाल ने विद्युत भवन में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर नागौर जिले में विद्युत से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल आए दिन हो रहे विद्युत हादसों के कारण हो रही जनहानि को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात डिस्कॉम चेयरमैन के सामने रखी. इस दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्कूलों सहित अन्य सरकारी भवनों व आबादी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों … Read more