योगी नहीं, केशव चाहिए! शंकराचार्य का ऐसा बयान जिसने यूपी की राजनीति में लगा दी आग ! देखें पूरी खबर

yogi

उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से प्रदेश का सियासी पारा हुआ हाई, संगम तट पर माघ मेले के दौरान पालकी विवाद को लेकर धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बड़ा बयान, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का हकदार बताया, कहा- डिप्टी सीएम समझदार है, वह समझते हैं कि अफसरों से गलती हुई है और मामले को बढ़ाना नहीं चाहिए, उन्हें पता है कि इससे पार्टी का नुकसान हो रहा है, ऐसे ही समझदार व्यक्ति को मुख्यमंत्री होना चाहिए, जो जिद पालकर बैठा हो या जिसके मन में बदले की भावना … Read more

लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान, की ये बड़ी घोषणा

whatsapp image 2024 05 08 at 10.46.34

बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के बीच किया बड़ा ऐलान, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटाया, मायावती ने ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्हें अपने उत्तराधिकारी की ज़िम्मेदारियों से भी कर दिया मुक्त, बता दें उनके भतीजे आकाश आनंद अपने बयानों को लेकर है चर्चा में, इस कारण मायावती ने लिया है यह फ़ैसला, मायवती ने अपने बयान में कहा- विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने ख़ुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे … Read more

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक, कहा- आज जो भी हूं नेताजी की वजह से..

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक

Politalks.News/MulayamSinghYadav. उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीती 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मुलायम सिंह के निधन से न केवल यूपी बल्कि देशभर के सियासी जगत में शोक की लहर है. इसी बीच मुलायम सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक शिशुपाल सिंह यादव भावुक हो गए. नेता जी को श्रद्धांजलि सभा में अपने शब्द भी पूरे नहीं कर पाए और उनका गला रूंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे. इस दौरान उनके साथ बैठे सहयोगी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विधायक यादव की आंखों से आंसू थमने … Read more

नेता जी के निधन से पसरा सियासी सन्नाटा, कुछ ऐसा रहा मुलायम सिंह का 54 साल का राजनीतिक सफर

nahin rahe netaji copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया. नेताजी के नाम से देशभर में मशहूर मुलायम सिंह यादव को कुछ दिन पहले ही यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने की वजह दिल्ली के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया था. जहां आज यानी सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर उनका निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मुलायम के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन और बिहार में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. मुलायम सिंह यादव का उनके … Read more

देश के सबसे बड़े झूठे नेता और बिन पेंदी के लोटे की तरह हैं ओपी राजभर- सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच आपसी मनमुटाव की खबरों के बीच खुद राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बड़ी बगावत सामने आ गई है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा छोड़ दी है, यही नहीं शशि प्रताप ने ओम प्रकाश राजभर के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. शशि प्रताप ने कहा है कि ओम प्रकाश राजभर देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और उन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही शशि प्रताप सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है. शशि प्रताप ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम … Read more

पटेल, राजभर, सुभाषिनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार तो धरने पर बैठी पल्लवी ने साधा अनुप्रिया पर निशाना

आमने सामने हुआ सियासी परिवार

Politalks.News/UttarPradesh. अपना दल के संस्‍थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर उत्तरप्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. सोनेलाल पटेल की जयंती कार्यक्रम की परमिशन को लेकर पुलिस ने अपना दल (कमेरावादी) की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कृष्‍णा पटेल, विधायक पल्‍लवी पटेल, सुभासपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, महान दल के नेता केशव देव मौर्य और शरद यादव की बेटी सुभा‍ष‍िनी यादव को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों का कहना है कि ये लोग समर्थकों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जा रहे थे, जहां पल्लवी की बड़ी बहन व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिता डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था. ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच टकराव रोकने … Read more