‘अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड हो’ -बीजेपी की इस विधायक ने दिया विवादित बयान

breaking news

उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दिया बड़ा बयान, बांसडीह में बन रहे मेडिकल कॉलेज को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी है मांग, उन्होंने कहा- मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए, मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होने के बाद पहली बार बांसडीह पहुंची बीजेपी विधायक केतकी सिंह पत्रकारों के सवालों का दे रहीं थीं जवाब, इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मुसलमानों को हिंदुओं के हर त्योहार से होती है दिक्कत, कभी होली, कभी राम नवमी तो कभी कुछ, इसलिए उनके लिए भी अलग होना चाहिए अस्पताल, उन्हें हिंदुओं के साथ … Read more

जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा? फ्लॉप फिल्मों के निर्देशक हैं अखिलेश- बोले शिवराज

फ्लॉप फिल्मों के निर्देशक हैं अखिलेश- शिवराज

Politalks.News/UttarPradeshElection. उत्तर प्रदेश में अब तक तीन चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है, इसके बाद चार चरणों का मतदान अभी और बाकी है. यूपी में जैसे-जैसे चुनावी चरण पूरे होते जा रहे हैं वैसे-वैसे मुख्य मुकाबले वाली दोनों पार्टियों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग बड़ी घातक और तीखी हो चली है. बीजेपी के देशभर के फायर ब्रांड नेताओं ने यूपी में डेरा डाल दिया है. इसी कड़ी में यूपी में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला और अखिलेश को ‘आज का औरंगजेब‘ बता दिया.. बता दें कि यूपी की … Read more

बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा यादव लड़ेंगी लखनऊ कैंट से तो रीता बहुगुणा जोशी पार्टी छोड़ सपा में होंगी शामिल?: समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी में हुईं शामिल, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने अपर्णा को जॉइन करवाई बीजेपी, 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं अपर्णा यादव, हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का करना पड़ा था सामना, ऐसे में अब फंस सकता है बड़ा सियासी पेंच, रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए मांग रहीं हैं लखनऊ कैंट से टिकट, इसके लिए जोशी अपनी सांसद की सीट छोड़ने को भी हैं तैयार, कल ही नड्डा को पत्र लिखकर रीता बहुगुणा जोशी ने लगाई है गुहार, ऐसे में अगर अब बीजेपी अपर्णा को लखनऊ कैंट के उतारती है मैदान में, सूत्रों की मानें तो रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी को कर सकती हैं अलविदा, बीजेपी में शामिल होने वाली अपर्णा यादव सपा में रहते कई मौकों पर कर चुकी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा यादव, योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है अपर्णा यादव को, राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का चंदा भी दिया था अपर्णा ने

img 20220119 wa0168

कोई तुमसे मुंह मोड़ ले, चुनाव में टिकट भी ना दे, तब तुम मेरे पास आना.. मेरा घर खुला है..- कांग्रेस नेता का निमंत्रण: उत्तरप्रदेश के चुनावी घमासान अपने चरम पर, नेताओं का दल बदलने का दौर जारी, इसी बीच प्रयागराज कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्‍ला द्वारा लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय, लिखा- ‘सपा में हाउसफुल, जब कोई तुमसे मुंह मोड़ ले और वो चुनाव में टिकट भी ना दे, तब तुम मेरे पास आना गुरु, मेरा घर खुला खुला ही रहेगा तुम्‍हारे लिए…’ इरशाद का यह पोस्‍टर सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, इरशाद ने बताया- अलग-अलग दलों से समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन करने वालों को वहां नहीं मिल रहा यथोचित सम्‍मान, हम ऐसे नेताओं से अपील कर रहे हैं जो बचाना चाहते हैं देश को, जो चाहते हैं कि प्रदेश न जाए गलत हाथों में, उन्‍हें प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए करनी चाहिए कांग्रेस ज्‍वाइन, सिर्फ प्रियंका गांधी वाड्रा ही हैं जो जमीनी स्‍तर के कार्यकर्ताओं को देती हैं टिकट और लड़ रही हैं आम आदमी के हक के लिए,वहीं दूसरी और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- अब वह बाहर से नहीं लेंगे किसी नेता को, उनके यहां हो चुके हैं लगभग सभी टिकट फाइनल

1642562790

कल BJP करेगी बड़ी सेंधमारी, मुलायम की बहू अपर्णा दिल्ली में तो साडू प्रमोद लखनऊ में होंगे पार्टी में शामिल: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान अपने चरम पर, सत्ताधारी बीजेपी में समाजवादी पार्टी की बड़ी सेंधमारी के बाद अब आई बीजेपी की बारी, बीजेपी ने की मुलायम के कुनबे में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव कल 19 जनवरी को थामने वाली हैं भाजपा का दामन, इसके लिए वह आज रात को ही पहुंच रहीं हैं दिल्ली, दिल्‍ली पहुंचते ही अपर्णा यादव सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से करेंगी मुलाकात, इसके बाद BJP के वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में होंगी शामिल, सूत्रों की मानें तो अपर्णा यादव कल सुबह 10 बजे हो सकती हैं भाजपा में शामिल, बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक चलेगा भाजपा में ज्‍वाइनिंग का दौर, इस दौरान कई नेताओं को कराया जाएगा बीजेपी में शामिल, एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दिल्‍ली में भाजपा की सदस्‍यता करेंगी ग्रहण करेंगी तो दूसरी तरफ लखनऊ में मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्‍ता लखनऊ में थामेंगे बीजेपी का दामन

2022 1image 22 17 326528071aprna ll

रीता बहुगुणा जोशी ने नड्डा को पत्र लिखकर की इस्तीफे की पेशकश, बेटे के लिए मांगा टिकट, सपा में होंगी शामिल!: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी बेटे को टिकट दिलाने के लिए इस्तीफा देने को हुई तैयार, जोशी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर दिया प्रस्ताव, कहा- ‘अगर उनके बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से दी जाती है टिकट, तो वह सांसद के पद से दे देंगी इस्तीफा,’ जोशी ने बताया- ‘मयंक जोशी 2009 से कर रहे हैं पार्टी के लिए काम और उन्होंने लखनऊ कैंट से टिकट के लिए किया है आवेदन, लेकिन अगर पार्टी ने प्रति परिवार केवल 1 व्यक्ति को टिकट देने का किया है फैसला, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से दे दूंगी इस्तीफा, मैं हमेशा करती रहूंगी बीजेपी के लिए काम, पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करने या न करने का चुन सकती है विकल्प, मैंने कई साल पहले ही कर दी थी घोषणा कि मैं नहीं लड़ूंगी चुनाव,’ शुरू से ही अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही हैं रीता बहुगुणा जोशी, वहीं भाजपा ऐसे लोगों को नहीं देना चाहती टिकट जिसके परिवार में है पहले से कोई मंत्री अथवा सांसद, सूत्रों की मानें तो बीजेपी द्वारा जोशी की बात नहीं माने जाने पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा जोशी

rita bahuguna 1642502610

अब पीके का यूटर्न- विपक्ष के लिए कांग्रेस जरूरी, राहुल बन सकते हैं PM, पार्टी बनाने के दिए संकेत

प्रशांत किशोर के इंटरव्यू को लेकर सियासी चर्चाएं

Politalks.News/Prashantkishor. प.बंगाल सहित अन्य कई राज्यों में ‘चुनावी रणनीति’ का लोहा मनवा चुके प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को धमाकेदार इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीके ने कई अहम बातें रखी हैं जिसकी सियासी गलियारों में जोरदार चर्चाएं हो रही हैं. देश की लगभग हर बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ काम कर चुके ‘चुनावी रणनीतिकार’ प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ काम करने की इच्छा जताई है. तो अपनी ही बात से पलटते हुए बोले कि, ‘बिना कांग्रेस के मजबूत विपक्ष की संभावना काम होने की बात कही है’. पीके के इस बयान की तो … Read more

पिछली सरकारों में लगता था कि साक्षात कंस कर रहा हो ब्रज क्षेत्र में शासन- योगी का अखिलेश पर निशाना

योगी का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) की चुनावी जंग पहले भगवान राम (Ram) के इर्द गिर्द ही लड़ी जाती थी, लेकिन अब भगवान श्री कृष्ण (ShriKrishna) की भी इसमें एंट्री हो गई है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जहां सबसे पहले मथुरा का राग छेड़ा तो उनके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने भी मथुरा (Mathura) को लेकर एक बयान दिया था. दोनों नेताओं के इस बयान ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी. अब बुधवार को मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की तुलना द्वापर युग के कंस के ब्रज क्षेत्र से … Read more

प्रियंका का ‘आधी आबादी’ वाला दांव! टिकट के बाद अब ‘हाथ’ ने किया फ्री यात्रा, स्कूटी और स्मार्टफोन का वादा

प्रियंका का 'आधी आबादी' वाला दांव!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल सूबे की जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश कर रहें हैं. साथ ही साथ सभी राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. यूपी विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले सेमीफइनल के रूप में देखा जा रहा है. बीजेपी, सपा, कांग्रेस तीनों ही राजनीतिक दलों के लिए ये चुनाव बहुत ही अहम है. चुनाव से पहले बीजेपी जहां योगी सरकार में हुए कामों का बखान कर रही है तो वहीं योगी सरकार में हुए कामों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी सरकार में हुए कामों की उपलब्धि बता रहे हैं. इन सबके इत्तर कांग्रेस … Read more

यूपी फतह के लिए भाजपा ने तय किया 100 दिन का ‘महाएजेंडा’, विपक्षी भी अपने-अपने रथ लेकर हैं तैयार

भाजपा ने तय किया 100 दिन का 'महाएजेंडा'

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में अब 5 महीने से भी कम का समय बचा है और पिछली बार वाली जीत को दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे घोड़े खोल रखे हैं. अब भाजपा अपने चुनावी एजेंडे के तहत 100 दिनों के अंदर 100 प्रोग्राम करने की तैयारी में है. मतदाताओं से जुड़ने के लिए पार्टी के 100 दिनों के इस कार्यक्रम पर आखिरी दौर की वार्ता के लिए मंगलवार को दिल्ली में रणनीतिक बैठक भी बुलाई गई. भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संगठन महासचिव सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बीएल … Read more