तुम पिता जी का पैसा लाते हो, राशन बांटा तो पिताजी का पैसा था?- मौर्य पर भड़के अखिलेश, योगी ने चेताया

केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी ने चेताया

Politalks.News/UP/Assembly. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही के तीसरे दिन बुधवार को भी सदन में जमकर हंगामा हुआ. कल की अपेक्षा शांति से हुई आज की कार्यवाही की शुरुआत के बाद अचानक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी बहसबाजी हो गई. बात इतनी अधिक बढ़ गई कि खुद नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खड़े होकर माहौल शांत करना पड़ा. दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य की ओर से यह कहे जाने पर कि क्या आपने सैफई की जमीन बेचकर सड़क बनाई थी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जबरदस्त बिफर पड़े. अखिलेश अपनी सीट से खड़े हुए और कहा कि क्या तुम पिता … Read more

जेल से बाहर आए आजम का बड़ा बयान- मुझे एनकाउंटर की मिली है धमकी, अखिलेश नहीं हैं मेरे लीडर

जेल से बाहर आने के बाद विधायक आजम खान का बड़ा बयान

Politalks.News/UP/AjamKhan. आखिर 89वें मुकदमें में जमानत पाकर 27 महीने के बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खान (Azam Khan) आज सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद अपने घर पहुंच चुके हैं. जेल से लेकर रामपुर पहुंचने तक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आजम खान का समर्थकों ने जोरशोर से स्वागत किया. घर पहुंचने के बाद आजम खान ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपने 40 साल के सियासी सफर की दास्तां सुनाई. यही नहीं आजम ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि जेल में उन्हें बाहर निकलने के बाद मेरा एनकाउंटर करने की धमकी मिली है. इसके साथ ही बिना … Read more