आजमगढ़-रामपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, दोनों सीटों पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर, BJP का पलड़ा भारी

img 20220623 072340

Politalks.News/UP/Loksabha By-Election. उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) और रामपुर (Rampur) लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. अभी सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी. बता दें, दोनों लोकसभा सीटें समाजवादी पार्टी (SP) के सांसदों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आजम खान (Azam Khan) के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं. बीते रोज बुधवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र … Read more

BJP की जीत के ‘शिल्पकार’- बंसल, प्रधान, वाजपेयी, चंदेल और बालियान ने संभाली विजय रथ की कमान

img 20220312 wa0334

Politalks.News/UttraPradeshResult. उत्तरप्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर सूबे का 37 साल पुराना वो रिकॉर्ड तोड़ा है जब कोई पार्टी फिर से बहुमत में लौटी है. BJP ने 403 सीटों में 273 सीटें जीतकर एक बार फिर से सत्ता हासिल कर ली है. सियासी जानकारों का कहना है कि कानून-व्यवस्था का बहुत बड़ा मुद्दा था, जिस पर लोगों ने वोट किया. कुछ का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी वर्ग ने नमक का हक अदा किया और मजबूत नेता के तौर पर योगी आदित्यनाथ को लोगों ने पसंद किया.   इन तीन बड़े कारणों के अलावा चौथी कॉमन बात यह है कि भाजपा … Read more

यूपी में अब्बाजान के बाद अब चचाजान, टिकैत ने ओवैसी को कहा ‘चचाजान’ तो शुरू सियासी महाभारत

अब 'चचाजान' पर छिड़ा घमासान

Politalks.News/Uttarpardesh.  उत्तरप्रदेश में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दौरे पर किसान नेता राकेश टिकैत ने निशाना साधा है. टिकैत ने ओवैसी को बीजेपी का ‘चचाजान’ बताया. बागपत में किसानों की रैली के दौरान टिकैत ने कहा कि, ‘बीजेपी ओवैसी का सहारा लेगी. ओवैसी गाली देंगे लेकिन यूपी सरकार केस दर्ज नहीं करेगी‘. टिकैत के मुताबिक़ ओवैसी यहां किसानों को बर्बाद करेगा, बीजेपी और ओवैसी ए और बी टीम हैं. किसानों को इनकी चाल समझने की ज़रूरत है’. टिकैत के बयान पर बीजेपी तिलमिला गई है टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘वो किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहे हैं’. टिकैत के चचाजान वाले बयान पर अब ‘महाभारत’ … Read more

मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली बीजेपी फंसा देती मुझे झूठे मुकदमे में अगर मैं…- मायावती

ब्राह्मणों की जुगलबंदी से बनेगी बसपा सरकार- मायावती

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती अब पूरी तरह फोम में नजर आ रही हैं. सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ के समापन समारोह में शिरकत करते हुए बसपा कार्यकर्त्ता एवं यूपी की जनता को संबोधित किया. काफी लम्बे समय बाद किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मायावती ने कोरोना संकट के दौरान उन पर लगे आरोपों पर सफाई भी दी साथ बसपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया. इस दौरान मायावती ने कहा कि इस बार हमारी सरकार बनने पर हमारा पूरा फोकस उत्तरप्रदेश की तस्वीर बदलने पर रहेगा. इसके साथ ही मायावती ने दावा किया कि सर्व समाज के साथ ब्राह्मणों … Read more

चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को साधने में जुटी भाजपा क्या राजभर की ब्लैकमेलिंग के आगे होगी नतमस्तक?

क्या राजभर को लाने के लिए योगी को हटाएगी भाजपा?

Politalks.News/UttarPradesh. 2022 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की प्रमुख पार्टियों भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के साथ साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है. लगभग सभी पार्टियां अलग-अलग जातियों को रिझाने के लिए सियासी पिच पर अपनी ‘बिसात‘ बिछाने में लगी हुई हैं. इस कड़ी में जहां मायावती की बसपा ने दलितों के साथ ब्राह्मण मतदाताओं पर नजरें गड़ा दी हैं तो वहीं नेताजी की समाजवादी पार्टी पिछड़ों के साथ मुसलमानों और ब्राह्मणों को साधने में जुट गई है. वहीं दूसरी और कांग्रेस मुसलमानों, दलितो के साथ पिछड़ा वर्ग को रिझाने में जुट गई है तो अब … Read more

यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी के साथियों का ‘दिल मांगे मोर’, अपनों ने बढ़ाई नड्डा-योगी की टेंशन

यूपी में बीजेपी के साथियों का दिल मांगे मोर

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्ट‍ियां जुट गई हैं. चुनाव से पहले कौन दल किसके साथ और कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जहां यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव में अकेले उतराने का ऐलान किया है. ऐसे में एनडीए के सहयोगी दल भी यूपी में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू जहां 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही … Read more

नाटकीय घटनाक्रम के बाद योगी के नाम पर ही लगी मुहर, लेकिन क्या यूपी BJP में ‘अंतर्कलह’ होगी खत्म?

क्या यूपी BJP में 'अंतर्कलह' होगी खत्म?

Politalks. News/UttarPradeshPolitics. योगी सरकार में कई मुद्दों और परिवर्तन को लेकर इतनी जबरदस्त खींचतान थी कि दिल्ली भाजपा हाईकमान और संघ के नेताओं को इसे सुलझाने में सबसे ‘तगड़ी‘ मेहनत करनी पड़ रही है. यूपी भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक हो जाए उसके लिए पार्टी के रणनीतिकारों को डेढ़ महीने तक लंबी-लंबी बैठकें, महामंथन और सीधे फीडबैक लेना पड़ा. सात महीने बाद होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल फेरबदल, पीएम मोदी के खास अरविंद कुमार शर्मा का एडजस्टमेंट, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदलना, योगी सरकार के कई मंत्रियों की नाराजगी, इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर … Read more