महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी पर भारी पड़ रहा ‘औरंगजेब विवाद’! उद्धव और अखिलेश हुए आमने-सामने

maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद भी हलचल समाप्त नहीं हो पा रही है. हालांकि यहां प्रारंभिक तौर पर विपक्षी महागठबंधन मृतप्राय: स्थिति में है लेकिन प्रदेश में पनप रहा ‘औरंगजेब विवाद’ बची कुची एमवीए पर भी भारी पड़ता दिख रहा है. इस विवाद के चलते शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव आमने सामने होते दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी इस मुद्दे पर पहले से ही हमलावर है. फिलहाल आपसी टकराव को देखते हुए कांग्रेस ने इस सब से दूरी बना रखी है. दरअसल विधानसभा में मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा वाली टिप्पणी को लेकर सपा विधायक अबू आजमी को बुधवार को … Read more

महाकुंभ से जुड़ा एक सवाल: क्या राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे वास्तव में हिंदू हैं?

maharashtra politics

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ में कई बड़े राजनेताओं ने डूबकी लगायी. हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए. अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमाने लगी है. दोनों नेता बीजेपी के ‘सॉफ्ट हिन्दूत्व’ निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी सहित कई अन्य दलों ने नेताओं ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के महाकुंभ न में जाने को लेकर निशाना साधा है और कांग्रेस को सस्ती राजनीति का परिचायक बताते हुए कहा कि उसकी आस्था हिंदू त्योहारों में नहीं है. ​प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद को … Read more

महाराष्ट्र में भरते दिख रही है दो दशक पुरानी राजनीतिक दरार, एक होगा ठाकरे परिवार!

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति की धुरी रहे बाला साहेब ठाकरे द्वारा शिवसेना (तब अविभाजित) की कमान उद्धव ठाकरे को सौंपे जाने से नाराज होकर राज ठाकरे ने 2005 में पार्टी छोड़ दी और अगले साल अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बना ली. दो दशक पुरानी राजनीतिक रार अब भरते हुए दिखाई दे रही है. राजनीतिक विश्लेषकों के साथ अब सभी की जुबां पर अब एक ही सवाल है कि क्या ठाकरे परिवार फिर से एक होने जा रहा है. हालांकि पहले भी इस तरह की संभावनाएं बनी हैं लेकिन बीते कुछ महीनों में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक जाजम पर तीसरी मुलाकात ने चाचा-भतीजे की जोड़ी को एक … Read more

डोल रहा है उद्धव का मन..कहीं बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान तो नहीं!

maharashtra politics

शिवसेना (यूटीबी) के चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद काफी शांत हैं लेकिन खबरों में बने हुए हैं. हाल में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात भी की. हालांकि वजह से पता नहीं लग सका. अब सांसद संजय राउत ने गढ़चिरौली का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की. शिवसेना ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को ‘स्टील सिटी’ में बदलने के फडणवीस के प्रयासों की तारीफ की है. बीजेपी की ओर लगातार झुकाव से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उद्धव ठाकरे गुट सरकार में शामिल हो जाएगी? कहीं उद्धव ठाकरे का बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान … Read more

एकना​थ शिंदे ने बजाई बीजेपी के लिए खतरे की घंटी, फिर से एक होने जा रही शिवसेना!

eknath shinde shiv sena

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति कुछ ऐसे पलटी कि प्रदेश का सीएम डिप्टी सीएम बन गया और डिप्टी सीएम बन गए मुख्यमंत्री. प्रदेश की राजनीति को हिलाने वाले एकनाथ शिंदे सीएम से डिप्टी सीएम हो गए और देवेंद्र फडणवीस डिप्टी से एक बार फिर सीएम हो गए. घटनाक्रम ऐसा घूमा कि अब मजबूत शिंदे अब एकदम मजबूर नजर आ रहे हैं. प्रदेश का सीएम बनने के लिए उन्होंने कई जतन किए लेकिन बीजेपी को झुका नहीं पाए. इसी बीजेपी की शह पाकर शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर शिवसेना को तोड़ दिया. उद्धव से सरकार, पार्टी, सिंबल और उनकी संपत्ति को छीना था. अब केवल दो साल … Read more

उद्धव ठाकरे ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात, मीडिया में दिया ये बड़ा बयान

uddhav thackeray big statement

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज पहली बार पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, शिवसेना यूबीटी प्रमुख ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस से भेंट कर उन्हें दीं शुभकामनाएं, इस मुलाकात के अब निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, वही मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा- यह सिर्फ सद्भावना मुलाकात थी, हम चुनाव नहीं जीत सके, महागठबंधन जीत गया चुनाव, इसलिए अब उम्मीद है कि महाराष्ट्र के हित में किया जाएगा काम, अब हम जनता के जरिए उठाने जा रहे हैं आवाज

‘रिजल्ट में कुछ तो गड़बड़ है, हमारी 4-5 सीटें की है इन्होंने चोरी’ संजय राउत का बड़ा आरोप

sanjay raut big statement

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना है जारी, तीन घंटे की काउंटिंग के बाद महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर, खबर लिखे जाने तक महायुति (NDA) को मिली है 218 सीटें, MVA को मिली है 56 सीटें, अन्य को 14 सीटें, वही मतगणना के बीच शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम जो देख रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ है गड़बड़, यह जनता का फैसला नहीं था, हर कोई समझ जाएगा कि यहां क्या गड़बड़ है, उन्होंने (महायुति) ऐसा क्या किया कि उन्हें 120 से ज्यादा मिल रही … Read more

‘देवेंद्र फडणवीस को हवा में रहने दो..’ एक्जिट पोल पर क्या बोल गए नाना पटोले

devendra fadanvis vs nana patole on maharashtra exit poll

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है. शनिवार को चुनाव के नतीजे आने हैं. उसके बाद ये साफ हो जाएगा कि अगले पांच साल महाराष्ट्र में किसका राज होगा. सत्ताधारी महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का भी बयान सामने आया है. एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के जीत वाले दावे को लेकर नाना पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को हवा में ही रहने दो..’. उन्होंने कहा कि युवा और महिलाओं के बढ़े हुए वोट … Read more

महाराष्ट्र चुनाव के तुरंत बाद भागवत से मिलने पहुंचे फडणवीस, क्या पक रही कोई खिचड़ी?

maharashtra politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के तुरंत बाद प्रदेश के वर्तमान डिप्टी सीएम एवं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे. नागपुर में हुई मुलाकात बेहद खास और पूर्ण रूप से राजनीतिक बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहन भागवत के साथ-साथ पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी संघ मुख्यालय में मौजूद थे. फडणवीस करीब 15 से 20 मिनट संघ मुख्यालय में रहे. संघ ने महाराष्ट्र चुनावी प्रचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं. संघ ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार किया था. हालांकि … Read more

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोटिंग, पहली बार बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी-कांग्रेस

maharashtra election

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सिंगल फेज में मतदान जारी है. शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल तेजी से बदला है. इसी का परिणाम है कि इस बार कुल 158 छोटे बड़े राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं. इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी महाविकास अघाड़ी के बैनर तले मोर्चा खोलकर बैठे हैं. वहीं सत्ताधारी महायुति में बीजेपी प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ सत्ता वापसी का सपना संजो रहे हैं. … Read more