सिद्धारमैय्या की शपथ के साक्षी बनेंगे दिग्गज, नीतीश, सोरेन, पवार समेत दिग्गजों को न्यौता

Siddaramaiah

सिद्धारमैय्या के शपथ ग्रहण समारोह में एक जाजम पर होगा विपक्ष !, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार,समेत विपक्षी नेताओं को किया गया आमंत्रित, कल सिद्धरमैया मुख्यमंत्री और डी. के. शिवकुमार लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, कर्नाटक में 20 मई को होने वाले कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख विपक्षी नेता हो सकते हैं शामिल, हालांकि इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को नहीं किया गया है आमंत्रित, सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी ममता, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के … Read more

शिंदे बने रहेंगे मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, विधायकों पर फैसला स्पीकर पर छोड़ा

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्दव ठाकरे को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने पुरानी सरकार को बहाल करने से किया इनकार, अब एकनाथ शिंदे बने रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, वहीं उद्दव बनाम शिंदे की शिवसेना के मामले को 7 जजों की बेंच को सौंपा, उद्दव सरकार गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उद्दव ने नहीं किया फ्लोर टेस्ट का सामना, उन्होंने तो इस्तीफा दिया, ऐसे में कोर्ट इस्तीफे को नहीं कर सकता रद्द, इसलिए पुरानी सरकार की नहीं हो सकती बहाली, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में शिंदे गुट वाले गोडवले को व्हिप नियुक्त करने वाले स्पीकर के फैसले को गैरकानूनी बताया, साथ ही महाराष्ट्र में शिंदे और … Read more

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार या फिर से उद्दव ठाकरे की होगी शिवसेना! विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

uddhav thackeray vs eknath shinde

महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा दिन, शिवसेना के उद्दव ठाकरे और शिंदे गुट की विभिन्न याचिकाओं पर फैसला सुना सकता है सुप्रीम कोर्ट, अदालत की संविधानिक पीठ ने 16 मार्च को सुरक्षित रख लिया था फैसला, संविधानिक पीठ में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस एमआर शाह, कृष्ण मुरारी, हिमा कोहली और पीएस नरसिम्हा शामिल, शिवसेना पर कानूनी हक, महाराष्ट्र में सरकार गिरने और शिंदे गुट के साथ मिलकर बगावत करने जैसे कई मुद्दे इस मामले से जुड़े, महाराष्ट्र की राजनीति में फैसले के बाद बढ़ सकती है हलचल, उद्दव ठाकरे को फैसला स्वयं के पक्ष में आने की पूरी उम्मीद, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत इस बारे में कई … Read more

शरद पवार का इस्तीफा देना और वापिस लेना नाॅर्मल नहीं, यह NCP चीफ का ‘मास्टरस्ट्रोक’

sharad pawar

MaharashtraPolitics. देश की राजनीति में इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति चर्चा में बनी हुई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार का अपने भतीजे अजित पवार के साथ मनमुटाव की खबरों की बीच उनका इस्तीफा देना और बाद में वापिस लेना, इस खबर से देश की राजनीति में भी भूचाल सा ला दिया है. महाराष्ट्र की सियासत (Maharashtra Politics) की बात की जाए तो शरद पवार का नाम दिग्गजों की गिनती में शुमार होता है. हालांकि देखा जाए तो शरद पवार (Sharad Pawar) का राजनीति में कद तो राष्ट्रीय सत्र का है, क्योंकि सत्ताधारी विपक्षी नेता भी उन्हें एक मजबूत स्तंभ के रूप में ही देखते हैं, लेकिन … Read more

शरद पवार के इस्तीफे के एलान पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मुझे इतना ही कहना है कि…

uddhav on sharad pawar

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर दिया बयान, उद्धव ने कहा- वो इस पर स्थिति साफ होने पर बोलेंगे, इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने MVA के भविष्य को लेकर अपने बयान में कहा- इसका एनसीपी, कांग्रेस और मेरी पार्टी के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी पर नहीं होगा कोई असर, उद्धव ठाकरे ने कहा- शरद पवार ने अपने ऑटो बायोग्राफी में मेरे पर जो की टिप्पणी, उस पर मुझे इतना ही कहना है कि हर कोई अपनी लिखता है आत्मकथा, बतौर मुख्यमंत्री जो काम किया है मैंने, वह जनता के सामने है और मेरे इस काम के चलते … Read more

हेट स्पीच मामले में राज ठाकरे को मिली राहत, छठ पूजा को लेकर दिया था विवादित बयान

raj thackeray

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे को हेट स्पीच के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, जस्टिस जसमीत सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ समन जारी करने वाले मजिस्ट्रेटों को लगाई फटकार, कहा- बगैर जांच किए कैसे जारी कर दिए समन, देश के कई शहरों की अदालतों से राज ठाकरे की पेशी के लिए जारी समनों को रद्द करते हुए दी अनूठी दलील, जस्टिस जसमीत सिंह ने कहा- धर्म कोई इंसान है क्या, वो इंसान सरीखा कमजोर तो नहीं जो किसी की बात से उसका दिल टूट जाए, न ही किसी के कहने से भावनाएं भड़कती हैं, राज ठाकरे ने तकरीबन 15 साल पहले 2008 में … Read more

15-20 दिन में गिर जाएगी शिंदे सरकार, डेथ वारंट जारी- संजय राउत का बड़ा बयान

sanjay raut

ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के बयान से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, शिंदे-फडणवीस सरकार को लेकर संजय राउत ने किया बड़ा दावा, शिंदे ने कहा- अगले 15 दिनों में गिर जाएगी शिंदे सरकार, इस सरकार का जारी हो चुका है ‘डेथ वारंट’, राउत के इस दावे से महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में मच गई है हलचल, संजय राउत ने कहा- सब अपना-अपना पेश कर रहे हैं गणित, लेकिन हम नतीजे का कर रहे हैं इंतजार, मुख्यमंत्री और उनके 40 लोगों की फिलहाल जो है हुकूमत, वह अगले 15 से 20 दिनों में गिर जाएगी, मैंने एक बार कहा था कि फरवरी तक गिर जाएगी सरकार, लेकिन कोर्ट का फैसला … Read more

“उद्धव ठाकरे मैं कारतूस हूं, मैं झुकेगा नहीं घुसेगा”, पुष्पा स्टाइल में फडणवीस का उद्धव को जवाब

devendra fadnavis on uddhav

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया पुष्पा स्टाइल में जवाब, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर बोला था हमला, उद्धव ने कहा था कि- एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री नहीं, कहना चाहिए गुंडा मंत्री, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बताया था फड़तूस (बेकार) गृह मंत्री, वही अब इसके जवाब में नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इसका जवाब दिया पुष्पा स्टाइल में, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म पुष्पा के डायलॉग के स्टाइल में कहा- उन्होंने मुझे फडतूस गृहमंत्री कहा है, उद्धव ठाकरे मैं फड़तूस नहीं कारतूस हूं, … Read more

महाराष्ट्र में सावरकर पर सियासी राजनीति, बीजेपी-शिंदे गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन, अब MVA की बारी

eknath shinde

BJP-Shinde faction did a show of strength: महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर शुरू हुई सियासत अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. देश में वीर सावरकर के योगदान को सम्मान देने तथा उनके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के प्रदेश के ठाणे शहर में ‘सावरकर गौरव यात्रा’ के बहाने शिंदे गुट की शिवसेना ने शक्ति प्रदर्शन किया. हिंदुत्व विचारक दिवंगत सावरकर को सम्मान देने के लिए सैकड़ों लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया. इस यात्रा में बीजेपी ने भी भागीदारी निभाई. यात्रा में भाग लेने वाले लोगों पर फूलों की बरसात की गई. आज शाम को ही महाविकास … Read more

PM मोदी की छवि नष्ट करना ही राहुल का मकसद, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर लगाए बड़े आरोप

smriti irani on rhaul

Smriti Irani strongly attacked Rahul Gandhi: जबसे सूरत कोर्ट ने 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी को लेकर फैसला सुनाया है और उनकी संसद सदस्यता रद्द हुई है तब से कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. राहुल गांधी ने भी प्रेस वार्ता कर बीजेपी और PM मोदी पर जमकर निशाना साधा है. जिस पर बीजेपी के दिग्गजों ने राहुल गांधी पर लगातार पलटवार कर रहे है. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए आज प्रेस कांफ्रेंस की है. स्मृति ईरानी ने राहुल के बयानों को लेकर कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी की इमेज को छिन्न भिन्न करने का प्रण ल‍िए … Read more