भाजपा कहती थी 75 पार, JJP कहती थी BJP को करेंगे यमुना पार, स्वार्थ के कारण दोनों बन गए यार- हुड्डा
Politalks.News/Hariyana. हरियाणा में कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद से अब पार्टी एक्शन में आ गई है. रविवार को फरीदाबाद के दशहरा मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी पर जमकर निशाना साधा. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस भी अभी से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. देश भर में जारी बिजली संकट को लेकर तो विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा ही साथ में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सिंह … Read more