मेगा फ्राइडे: बॉर्डर 2 में सुनहरे पर्दे पर जीवंत हुआ बसंतर युद्ध, सनी देओल के दमदार डायलॉग्स से गूंजे सिनेमाघर

full video

अनुराग सिंह के डायरेक्‍शन में बनी बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह दशक की सबसे बेहतरीन वॉर फिल्मों में से एक है. सनी देओल के शानदार अभिनय और दमदार डायलॉग ने 1971 के बसंतर युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य को पर्दे पर जीवंत कर दिया. फर्स्ट डे, फर्स्ट शो में उमड़ी भीड़ फर्स्ट शो से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अनन्या सिंह के शानदार अभिनय, डायलॉग और सिनेमेटोग्राफी की जमकर तारीफ की. फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह … Read more

बादल गरजे, बिजलियां कड़की, झमाझम बारिश से तरबतर राजस्थान

rain

जयपुर। राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है. जयपुर में गुरुवार देर रात से ही बादल छाये रहे और गर्जना के साथ बारिश हुई. इस दौरान कई बार बिजलियों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे नजर आए. सुबह करीब 10 बजे तक बारिश का ये दौर चला. इसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए. सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं कामकाजी लोग भी बारिश के रुकने का इंतजार करते नजर आए. जयपुर, चौमूं, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, दौसा समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, बिजली की चमक और मेघगर्जना के साथ बारिश हुई. वहीं, सीकर समेत कई … Read more