23 साल बाद मन्नत का धागा खोल नया धागा बांधा ममता ने, पहले दरगाह में जियारत बाद में ब्रह्म के किए दर्शन

Mamta Banerjee in Ajmer

Mamta Banerjee in Ajmer: करीब 23 साल बाद अजमेर दरगाह में जियारत करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची. यहां टीएमसी के कुछ नेताओं और प्रोटोकॉल में लगे अधिकारियों ने ममता बनर्जी का स्वागत किया. किशनगढ़ हेलीपैड से ममता बनर्जी का काफिला विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचा. जहां दरगाह के मुख्य द्वार निजाम गेट पर दरगाह से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने उनका इस्तकबाल किया. इस दौरान बीती रात तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की जयपुर एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि यह … Read more

24 घंटे में ही बदल गया भाई बहन का रिश्ता, बोले सुवेंदु अधिकारी- जल्द ही पूर्व CM होंगी ममता बनर्जी

सुवेंदु अधिकारी के निशाने पर ममता बनर्जी

West Bengal Politics. राजनीति के लिए अक्सर कहा जाता है कि, ‘राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है.’ इस कथन के हाल ही में कई उदाहरण देश की जनता ने देखे भी हैं. ठीक इसी तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी सियासत जारी है. एक तरफ तो कभी भारतीय जनता पार्टी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ हूंकार भरने वाले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शांत दिखाई दे रही है. यही नहीं कल ही ममता बनर्जी ने उनके धुर विरोधी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे … Read more

TMC विधायक की पत्नी की लगी 1 करोड़ की लॉटरी तो BJP ने उठाए सवाल, लगाया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

'TMC लॉटरी के जरिये बना रही है कालेधन को सफेद'

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद से प्रदेश की सियासत एकबार फिर गरमा गई है. लेकिन इस बार TMC और बीजेपी के आमने सामने आने का मुद्दा राजनीति से बिलकुल परे है. टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने 1 करोड़ रूपये की बंपर लॉटरी जीती है. लेकिन अब इसे लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने अब इसे लेकर TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी नेता ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि, ‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लॉटरी के जरिये कालेधन को सफेद बना रही है.’ तो वहीं TMC विधायक की विवेक गुप्ता का कहना … Read more

मैं हुआ हूँ षड्यंत्र का शिकार- गिरफ्तारी के बाद पहली बार बोले पार्थ, एक और विधायक को मिला ED का समन

'मैं हूँ पूरी तरह निर्दोष'

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग के ज़रिये शिक्षकों की नियुक्तियों में कथित तौर पर हुई धांधली को लेकर सियासत गर्म है. मामले में मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी को ममता सरकार ने मंत्री पद से हटा दिया है साथ ही जांच जारी रहने तक उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया हैं. लेकिन इसी बीच पार्थ चटर्जी की इस पुरे मामले में पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि, ‘इस पुरे मामले में मैं पूरी तरह निर्दोष हूँ, मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है.’ गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की यह पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं इस मामले को लेकर … Read more

नोटों की गड्डियां दिखाने से नहीं बदलेगी धारणा, ये खेल है बहुत बड़ा, बाद में बताऊंगी- बनर्जी इन एक्शन

बीजेपी के हंगामे के बीच पार्थ की छुट्टी

Politalks.News/WestBengal. इन दिनों पश्चिम बंगाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के करीबी के घर से मिल रही नोटों की गड्डियां पुरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय TMC नेता पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी महिलाअर्पिता मुखर्जी के एक एक करके सभी घरों की छानबीन में जुटी है. अब तक ED को अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से करीब 41 करोड़ रूपये बरामद हुए हैं. वहीं पुलिस गिरफ्त में मौजूद अर्पिता मुखर्जी कह रही हैं की ये सारा का सारा पैसा पार्थ चटर्जी का है. वहीं पार्टी नेता पर लगे आरोपों के बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी … Read more

अर्पिता ने ED के सामने किए कई बड़े खुलासे तो TMC ने बनाई चटर्जी से दुरी, पार्थ की बढ़ी मुश्किलें

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में चटर्जी की बढ़ी मुश्किलें

Politalks.News/WestBengal/ED. पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. साल 2014 से 2021 तक राज्य के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनसे दुरी बना ली है. शुक्रवार को ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता चटर्जी के यहाँ से 22 करोड़ रूपये नकद मिले थे. इसके बाद ED ने अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को मिले कैश से जुड़े सवालों का सही जवाब ना देने पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को जहाँ अर्पिता मुखर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, उनके आवास पर मिला कैश पार्थ … Read more

BJP की कैद से मुक्त हो जाइए, 2024 में जनता की सरकार लाइए- शहीद दिवस रैली में ममता ने भरी हूंकार

ममता ने भरी हूंकार

Politalks.News/MamataBanerjee. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज 2 साल बाद फिर से शहीद दिवस का आयोजन किया. कोलकाता में हुए इस कार्यक्रम में बारिश के बावजूद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर साल TMC 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है. आज कोलकाता में शहीद दिवस पर रैली में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी भारी बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया. ममता बनर्जी ने कहा कि, ‘यहां बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां … Read more

पहले बता देते तो हम भी करते मुर्मू का समर्थन- ममता के बयान पर कांग्रेस बोली- मोदी के दबाव में आ गईं दीदी

मुर्मू को लेकर ममता का बड़ा बयान

Politalks.News/PresidentElection. देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा खेला गया दलित आदिवासी वाले दांव का सार्थक परिणाम नजर आने लगा है. बता दें, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है. द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर राजग दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. शुक्रवार को ही शिरोमणि अकाली दल ने मुर्मू को अपने समर्थन का ऐलान किया है. इसी बीच विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का सबसे पहले प्रस्तावक और समर्थन करने वाली टीएमसी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को … Read more

सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे विपक्षी दलों की राजनीति, जदयू कर सकती है समर्थन

यशवंत सिन्हा पर बनेगी आम सहमति?

Politalks.News/PresidentElection/YahswantSinha. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित 13 विपक्षी दलों ने मंगलवार को बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति जताई है. विपक्षी दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी दलों का उम्मीदवार चुना गया है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए संसद भवन में एकत्र हुए विपक्षी नेताओं ने सिन्हा के नाम पर सहमति जताई. सिन्हा का नाम पवार, गोपालकृष्ण गांधी और … Read more

TMC नेता का पेट देखकर बनर्जी ने पूछा तुम्हारा मध्यप्रदेश इतना क्यों निकला है? बंद करो पकौडे खाना

img 20220531 wa0201

Politalks.News/WestBengal/Mamta. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद तो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती ही हैं, बल्कि अपनी टीम के सदस्यों को भी समय समय पर टोकती रहती हैं. अपनी इसी आदत के चलते ममता दीदी ने बीते रोज सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान टीएमसी नेता की तोंद को लेकर सबके सामने क्लास लगा दी. सीएम ममता बनर्जी ने झालदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल से उनके पेट की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि आपका मध्य प्रदेश (पेट) इतना क्यों निकला हुआ है? इस पर अग्रवाल ने बताया कि उनका वजन 125 किलो है और वह सुबह नाश्ते में रोज पकौड़े खाते … Read more