PM मोदी को वाराणसी में चुनौती देने वाले TMC के बयान पर भड़की BJP- यूपी में कहीं से भी लड़ कर देख लें

PM मोदी को वाराणसी में चुनौती देने वाले TMC के बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/WestBengal/UP. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 1 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच सियासी बयानबाजी ओर तीखी हो गई है. बंगाल में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया था कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट हार रही हैं और अब वे बंगाल में दूसरी सीट से नामांकन दाखिल करेंगी. इसके बाद पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट ने इस बात को हवा दे दी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगी. टीएमसी … Read more

नंदीग्राम घमासान से ठीक एक दिन पहले ममता दीदी की इमोशनल चिठ्ठी ने BJP की तैयारियों को छोड़ा पीछे!

बंगाल में ममता के इमोशनल लेटर बम ने बीजेपी को छोड़ा पीछे!

Politalks.News/WestBengalElection. बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने अपना सभी कुछ दांव पर लगा रखा है. बंगाल जीतने के लिए दोनों पार्टियां कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं. ममता बनर्जी जानती हैं कि वह इस विधानसभा चुनाव में अगर सत्ता में वापस नहीं कर पाती हैं तो उनका पूरा राजनीतिक करियर सबसे खराब दौर में पहुंच जाएगा. वहीं भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में नहीं आ पाई तो उसकी तीन साल की पूरी मेहनत बेकार जाएगी और किरकिरी होगी तो अलग. यही नहीं दुनिया में लोगा मनवाने वाले दिग्गजों पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की राजनीति पर भी सवाल उठेंगे. एक अकेली महिला … Read more

ममता बनर्जी ने 5 मुख्यमंत्रियों सहित विपक्षी नेताओं को चिठ्ठी लिख BJP के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

ममता ने की बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Politalks.News/WestBengalElection पश्चिम बंगाल में कल यानी 1 अप्रैल को 30 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले बुधवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने देश के सभी बड़े विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखकर लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है. ममता बनर्जी की ओर से 5 मुख्यमंत्रियों सहित 15 विपक्षी दलों के नेताओं को यह चिठ्ठी लिखी गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के … Read more

‘नंदीग्राम’ से निकलेगा बंगाल में सत्ता का रास्ता, आखिरी दिन दीदी ने उड़ाई नींद तो BJP ने झोंकी पूरी ताकत

img 20210330 wa0283

Politalks.News/WestBengalElection. एक अप्रैल गुरुवार को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया. प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के लिए नंदीग्राम विधानसभा देशभर की सुर्खियों में रहा. भाजपा हाईकमान का भी इस सीट पर शुरू से ही सबसे ज्यादा फोकस रहा है. दोनों पार्टियों को लग रहा है कि ‘नंदीग्राम से ही बंगाल में सत्ता का रास्ता निकलेगा‘. इस सीट को जीतने के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबरदस्त ‘महासंग्राम‘ मचा हुआ है. आपको बता दें, प्रचार खत्म होने के आखिरी दिन मंगलवार को बीजेपी और टीएमसी ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभा कर जीत के … Read more

ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया जैसा पीएम मोदी ने किया है- चुनाव आयोग पहुंची TMC ने की शिकायत

चुनाव आयोग पहुंचीं टीएमसी ने कहा- ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के जारी चुनाव आचार संहिता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के दौरान मतुआ समुदाय के मंदिर जाने पर भड़की तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है. इससे पहले बीते शनिवार को भी टीएमसी प्रमुख सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं. ऐसे में टीएमसी ने मंगलवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करार देते हुए अपनी शिकायत में कहा है कि … Read more

बंगाल चुनाव में ऑडियो बमों का धमाका, ममता के बाद अब बीजेपी नेता मुकुल रॉय का ऑडियो वायरल

265125 mukul roy

Politalks.News/WestBengalElection. विधानसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में जहां अक्सर बारूदी बमों के फटने की खबरें आती रहती हैं, वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बंगाल की सियासत में ऑडियो बमों का जबरदस्त धमाका सुनाई दे रहा है. शनिवार को पहले सुबह बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी का के कथित ऑडियो जारी कर दावा किया कि टीएमसी प्रमुख ने बीजेपी कार्यकर्ता से चुनाव में मदद मांगी है, तो वहीं अब टीएमसी ने जवाबी हमला करते हुए बीजेपी नेता मुकुल रॉय का एक कथित ऑडियो जारी किया है. जिसमें टीएमसी ने आरोप लगाया है कि इस बातचीत में मुकुल रॉय चुनाव आयोग को प्रभावित … Read more

बंगाल की 30 सीटों के निर्णायक वोटर मतुआ समुदाय पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश में लुटाया भरपूर प्यार

मतुआ समुदाय पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश में लुटाया भरपूर प्यार

Politalks.News/PMModiinBangladesh. अभी कुछ दिनों पहले तक मतुआ समुदाय से देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बहुत अधिक परिचित नहीं थे. यह समुदाय केवल बांग्लादेश से बंगाल तक ही सीमित है. लेकिन जब से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट हुई है यह समुदाय बीजेपी की मोदी सरकार के लिए जैसे ‘मेहमान‘ बना हुआ है. पिछले कुछ महीनों से भाजपा मतुआ से जुड़े लोगों की खूब ‘खातिरदारी‘ करने में लगी हुई है. पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मतुआ को लेकर खूब बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने में लगे हुए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा बंगाल चुनाव में मतुआ … Read more

ममता को सताया हार का डर! BJP नेता से नंदीग्राम सीट पर जीत के लिए मदद मांगने का ऑडियो वायरल

ममता बनर्जी का BJP नेता से जीत के लिए मदद मांगने का ऑडियो वायरल

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में 30 सीटों के लिए जारी प्रथम चरण के मतदान के बीच शनिवार सुबह बीजेपी ने एक नया ऑडियो बम फोड़ते हुए सनसनीखेज दावा किया कि नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी को क्या अपनी जीत का पूरा भरोसा नहीं है? क्योंकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने खुद उन्हें फोन करके इस सीट पर जीत के लिए मदद मांगी है. नंदीग्राम से बीजेपी नेता और शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी प्रलय पाल ने ममता बनर्जी के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें ममता बनर्जी उनसे यह सीट जितवाने को कह रही हैं. यहां हम यह क्लियर कर देते हैं कि … Read more

प्रथम चरण के मतदान का शोर थमने से पहले भारत में 4 पाकिस्तान वाले TMC नेता के बयान पर BJP का बवाल

sheikh alam

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर गुरुवार की शाम 5 बजे थम गया है. अब शनिवार यानी 27 मार्च को यहां 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं पहले चरण हंगामा थमने से पहले टीएमसी का किला उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी बीजेपी को टीएमसी नेता ने बैठे बैठाए एक नया मुद्दा दे दिया है. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के एक नेता शेख आलम का वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कथित रूप से भारत में 4 पाकिस्तान बनाने की बात कर रहे हैं. इस मामले को तुरन्त लपकते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है. शेख … Read more

दिलीप घोष का विवादित बयान- ‘ममता को पैर ही दिखाना है तो पहन लें बरमूडा’, TMC के निशाने पर BJP

दिलीप घोष का विवादित बयान- 'ममता को पैर ही दिखाना है तो पहन लें बरमूडा'

Politalks.News/BengalElection. पश्चिम बंगाल जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, नेताओं की जुबान की धार बहुत ज्यादा तीखी और अनकंट्रोल होती जा रही है. इसी बीच बंगाल बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर शर्मनाक और विवादित बयान दिया है. दिलीप घोष ने एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा है कि, “अगर ममता बनर्जी अपना पैर दिखाना चाहती हैं तो फिर उन्हें साड़ी की बजाय बरमूडा पहनना चाहिए, ताकि उनका पैर ठीक से दिखे.” दिलीप घोष के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है. बंगाल के पुरलिया में आयोजित रैली … Read more