बंगाल में आज हो रहे सातवें चरण के मतदान से पहले दीदी का पीएम मोदी की ‘मन की बात’ पर जोरदार तंज

दीदी का पीएम मोदी की 'मन की बात' पर जोरदार तंज

Politalks.News/WestBengalElection. कोरोना महामारी से हाहाकार के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान जारी है. सातवें चरण के इस चुनाव के दौरान 86 लाख से अधिक मतदाता 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सबसे महत्वपूर्ण इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी वोटिंग जारी है. आज सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी. इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को रेडियो पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम ‘मन की बात‘ तंज कसते हुए कहा कि लोगों की रुचि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के … Read more

आखिर क्यों कोरोना महासंकट से ज्यादा बंगाल की सत्ता पर है पीएम मोदी-शाह का फोकस ?

आखिर क्यों कोरोना से ज्यादा बंगाल की सत्ता की चिंता?

Pilitalks.News/WestBengalElection. देश में बीते साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रंट से मोर्चा संभाला था. टीवी पर भी कई बार आकर देश की जनता को संबोधित किया था और इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से थाली-ताली भी बजवाई थी और दीये भी जलवाए थे. इसके साथ ही देश के लिए एक आर्थिक पैकेज भी दिया था. लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर में तो देश की जनता को रोज लगता है कि पीएम मोदी कुछ करेंगे, आज कुछ करेंगे लेकिन आस अधूरी रह जाती है. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तो हाल ही दिए टीवी इंटरव्यू में ये … Read more

कोरोनाकाल के बीच बंगाल में चुनाव के बाकी चरण टालने या एक चरण में कराने से EC का साफ इंकार

कोरोनाकाल के बीच बंगाल में सत्ता के लिए नेता लगाए हुए हैं पूरा जोर 

Politalks.News/WestBengalElection. कोरोना महामारी को लेकर हर रोज दहलाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद देश की राजनीति की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही. अपनी राजनीति को ‘जिंदाबाद‘ रखने के लिए नेता पूरा जोर लगाए हुए हैं. यह सत्ता के लिए नेताओं की जिद ही है, कि चाहे देश कितना भी घोर संकट में क्यों न पड़ जाए लेकिन हमारा ‘मिशन‘ पूरा होना चाहिए. बता दें, कोरोना के महासंकटकाल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. सबसे बड़ी बात है कि राज्य में पिछले एक सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है, … Read more

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोनार बांग्ला’ और ममता दीदी के ‘खेला होबे’ को राहुल गांधी ने किया ‘परिभाषित’

राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी और ममता दीदी

Politalks.News/WestBengalElection. भाजपा का सोनार बांग्ला तो तृणमूल कांग्रेस का खेला होबे सब ड्रामा है, बंगालवासियों, मैं तुम्हें यही बताने आया हूं. आने में देर जरूर हुई है लेकिन मैं भाजपा और टीएमसी को लेकर सचेत करना चाहता हूं. पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच जारी सियासी रस्साकशी से बंगाल जरूर दो हिस्सों में बंट जाएगा- यह कहना है विधानसभा चुनाव के एलान के बाद बंगाल की धरती पर पहली बार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का. बुधवार को जब राहुल गांधी चुनाव के आधे चरण के चुनाव बीत जाने के बाद बंगाल पहुंचे तब उन्होंने आक्रामक अंदाज में दो चुनावी जनसभाएं की. भले ही राहुल गांधी बंगाल … Read more

प्रचार पर प्रतिबंध लगाने से भड़कीं ममता बनर्जी निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ बैठेंगी धरने पर

प्रचार पर प्रतिबंध लगाने से भड़कीं ममता बनर्जी

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाए जाने पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भड़क गई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने का ऐलान किया है. दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है. आयोग के निर्देशानुसार ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी माध्यम से प्रचार नहीं कर सकेंगी. ऐसे में चुनाव आयोग के इस प्रतिबंध के विरोध में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मंगलवार सुबह 11 बजे कोलकाता स्थित गांधी … Read more

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर- बंगाल में 100 सीटें बीजेपी के लिए दूर की कौड़ी

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में हर किसी की नज़र तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर टिक गई हैं. बंगाल में बचे चार चरण के सियासी घमासान के बीच प्रशांत किशोर ने आज एक बार फिर बीजेपी के 100 से कम सीटें जीतने के दावे के साथ ही अपने मन की भड़ास भी निकाली. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में वायरल ऑडियो को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उस ऑडियो में मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ना कहा हो. पीके ने इस दौरान चुनाव आयोग को भी अपने निशाने पर रखा. वायरल ऑडियो चैट पर प्रशांत किशोर की दो टूक वायरल … Read more

BJP और TMC के बीच तेज हुआ सियासी घमासान, दोनों के बीच की लड़ाई ने बंगाल को किया बदनाम

img 20210410 wa0245

Politalks.News/WestBengalElecction. हर समय टकराव. वही घिसे पिटे आरोप, दोनों ओर से चल रही जुबानी जंग का आखिर कब होगा समापन, हालांकि यूं ही अभी कुछ दिन और चलेगा यह घमासान. चुनावी रैलियों में हर बार वही बातें सुन-सुन कर अब देशवासी भी पक गए हैं. हम बात कर रहे हैं बंगाल में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मचे सियासी घमासान की. कहने को तो बंगाल के अलावा भी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं. लेकिन ‘भाजपा और तृणमूल के नेताओं ने बंगाल को सियासत के बाजार में पूरी तरह से बदनाम कर के रख दिया है‘. दो महीने से अधिक हो गए हैं … Read more

नोटिस पर बोलीं ममता- आयोग अपना काम ठीक से करे, PM मोदी के खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज नहीं की

नोटिस पर बोलीं ममता- आयोग अपना काम ठीक से करे

Politalks.News/WestBengalElection. बीती 3 अप्रैल को हुगली के तारकेश्वर में मुस्लिम मतदाताओं से साम्प्रदायिक अपील को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मिले नोटिस के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ओर ज्यादा एग्रेसिव होते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. यही नहीं आयोग के नोटिस पर उलटा सवाल उठाते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि वह अब भी एकजुट होकर वोट करने की अपील करेंगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रोजाना हिन्दू-मुस्लिम करने वाले पीएम मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं को नोटिस क्यों नहीं दिया गया. सीएम ममता ने यह भी कहा कि यदि उन्हें 10 कारण … Read more

बंगाल चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हो सकती है ‘बालाकोट’ जैसी कार्रवाई! मिल रहे संकेत

छत्तीसगढ़ में हो सकती है 'बालाकोट' जैसी कार्रवाई !

Politalks.News/Naxalite/BengalElection. छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ़ के 22 जवान मारे गए और 32 घायल है वहीं CRPF का एक जवान अब भी लापता है. जहां एक ओर इस घटना को लेकर देशभर में रौष व्याप्त है वहीं अब इस मामले को लेकर नई चर्चा चल पड़ी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘बालाकोट‘ जैसी एक और स्ट्राइक छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर देखने को मिल सकती है. यह बात इसलिए चर्चाओं में आई है कि बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के चलते अर्धसैनिक बल पर हमले की आशंका को पहले ही जता दिया गया था. जी हां, भारत की राजनीति … Read more

खिलाड़ी अंपायर पर सवाल उठाने लगे तो समझो खेल खत्म- बंगाल में BJP की जीत के दावे के साथ बोले PM

बंगाल में BJP की जीत के दावे के साथ बोले PM

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से दो चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है. अब 6 अप्रैल को 31 सीटों पर होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के चुनाव हारने और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट के मैदान में अगर कोई खिलाड़ी बार-बार अंपायर पर सवाल उठाए तो समझो उसके खेल में खोट है. … Read more