पहली बार प्रचार के घमासान में उतरीं डिंपल, खुद को यूपी की बहू बता मान-सम्मान रखने की लगाई गुहार
Politalks.News/Uttrapradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में पांचवें चरण के लिए मतदान का शोर आज थम जाएगा. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मुलायम परिवार के एक और सदस्य को प्रचार में उतार दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने शुक्रवार को पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रचार के मैदान में उतरीं. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के लिए वोट मांगते हुए डिंपल यादव ने खुद को यूपी की बहू बताते हुए कहा कि, ‘इस बार तीन बहुएं साथ हैं (This time three daughters-in-law are together.). पल्लवी … Read more