पश्चिम बंगाल में चल रही है हिटलरशाही और बनर्जी बन गईं हैं हिटलर- तेजस्वी के बयान की जानिए वजह

तेजस्वी के बयान की जानिए वजह

Politalks.News/WestBengalPolitics. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज करने और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से कई कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आने का मामला सामने आया है. दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘चलो बिकाश भवन’ रैली का आयोजन किया था. बेंगलुरु से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान बंगाल पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या … Read more

भाजपा वाले जहां जाते हैं वहां मुद्दा बना करते हैं आग लगाने का काम, उनके पास धन-बल बहुत है- गहलोत

बीजेपी की न्याय यात्रा पर सीएम गहलोत ने साधा निशाना

Politalks.News/Rajasthan. करौली में नवसंवत्सर के मौके पर हुए उपद्रव को लेकर राजस्थान की सियासत में मचा उबाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा. बुधवार को बीजेपी नेताओं द्वारा करौली में किये गए बवाल को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर निशाना साधा. साथ ही सीएम गहलोत ने देश भर के कई राज्यों में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद हो रही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भी सवाल दागा. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम गहलोत ने वहां मौजूद … Read more

राजस्थान में जंगलराज गहलोत सरकार की विफलता- तेजस्वी, करौली हिंसा को लेकर BJP का बवाल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. नवसंवत्सर के मौके पर राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. करौली हिंसा से जुड़े मुद्दे को भुनाने के लिए आज भाजयुमो करौली में न्याय यात्रा निकालने वाली थी. इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजस्थान आये लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा की अनुमती नहीं दी. इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि कुछ देर बार पुलिस ने … Read more

कश्मीरी हिंदुओ का अपमान करके मैं फंस गया, BJP मुझे मार देना चाहती है- जानिए गंभीर ने क्यों बोला ये?

आप नेताओं के बयान पर गौतम का गंभीर तंज

Politalks.News/Delhi. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर दिए गए बयान के बाद से केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर हैं. सीएम केजरीवाल के बयान को लेकर आज बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचे गए. सीएम आवास के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. अब इस पुरे मामले को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने जहां बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे सीएम की … Read more