बिहार चुनाव का अंतिम चरण समाप्त, 56.02 फीसदी मतदान, टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड
Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. 15 जिलों की 78 सीटों पर हुई वोटिंग में अंतिम समाचार मिलने तक 56.02 फीसदी मतदान हुआ है. पहले चरण में 55 फीसदी और दूसरे चरण में 54.05 प्रतिशत वोट पड़े थे. इसके साथ ही चुनावों में खड़े 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है. इस चरण में 1094 पुरुष व 110 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तीनों चरणों के मतों की गणना 10 नवंबर को होगी और इसी दिन नतीजें घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे अधिक मतदान कस्बा विस सीट पर हुआ है. यहां … Read more