बिहार विस में प्रोटेम स्पीकर बने जीतनराम मांझी, मंत्रीमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा

Nitish Kumar And Jitanram Manjhi

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रीमंडल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. सोमवार को नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी. उनके साथ 14 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आज नीतीश कुमार की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें दो एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. बैठक में हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को प्रोटेम स्‍पीकर बनाने पर सहमति बनी. बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी 23 से 27 नवंबर तक चलने … Read more

महागठबंधन को लगा एक और झटका, तेजस्वी यादव के धांधली वाले दावे को EC ने नकारा

Tejashwi Yadav Rjd Bihar (तेजस्वी यादव)

Politalks.News/Bihar/TejashwiYadav. बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को हुई महागठबंधन की बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 130 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कई सीटों पर धांधली का आरोप लगाया. हिलसा समेत कई सीटों पर डाक मतपत्रों को रद्द किए जाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने पांच सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग की थी. हिलसा विस सीट पर जीत-हार का अंतर सिर्फ 12 वोट का था. अब चुनाव आयोग ने तेजस्वी के धांधली वाले दावे को खारिज करते हुए हिलसा सीट पर जदयू की जीत को क्लीन चिट दे दी है. इस पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने पुनरीक्षण याचिका को … Read more

‘मंजिल अक्लमंद को नहीं जुनूनी को मिलती है’ – बिहार चुनाव परिणामों पर बोले ओवैसी या साधा निशाना

Asaduddin Owaisi

Politalks.News/Bihar/Owaisi. बिहार विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन को उम्मीद से बढ़कर सफलता मिली है. ओवैसी विस चुनावों में एक गेम चैंजर बनकर उभरे हैं. ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवारों ने एक ओर कांग्रेस और राजद के प्रत्याशियों के वोट काटे, वहीं पिछले चुनावों में कांग्रेस की सभी जीती हुई सीटों को अपने कब्जे में किया. सियासी गलियारों में स्पष्ट तौर पर माना जा रहा है कि ओवैसी के चुनावी मैदान में उतरने की वजह से ही महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गया. बिहार चुनाव परिणाम पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा ‘मंजिल अक्लमंद को नहीं जुनूनी को मिलती है’. बिहार … Read more

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, दिवाली बाद होगा नए मुख्यमंत्री का चुनाव

Nitish Kumar Resigns From Cm Post

Politalks.News/Bihar/NitishKumar. विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद नीतीश कुमार ने आज शाम राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास लौट गए. बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की बैठक ली. केबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने दिवंंगत नेताओं को याद कर मौन रखा. बैठक में नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया. नीतीश ने कहा कि सभी मंत्रियों का कार्य हमेशा याद रखा जाएगा. कोरोना के समय सभी ने बेहतर काम किया. इसके साथ ही नीतीश … Read more

‘कई जोड़-भाग के बावजूद 31 साल के नौजवान को रोकने में नाकाम रहे सीएम नीतीश और पीएम मोदी’

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव

Politalks.News/Bihar/TejashwiYadav. ‘बीजेपी प्रकोष्ठ ने जोड़-भाग गुणा सबकुछ किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय जनता दल को सबसे बड़ा दल होने से रोक नहीं पाए. बीजेपी दूसरे और नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर खिसक गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों मिलकर और कई जोड़-भाग के बावजूद 31 साल के नौजवान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए..’ यह कहना है महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का. तेजस्वी गुरुवार को पूर्व सीएम राबडी देवी के आवास पर विधायक दल की बैठक ले रहे थे. यहां महागठबंधन ने तेजस्वी को सर्वसम्मति से दल का नेता चुन लिया. यहां तेजस्वी ने 130 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर नीतीश … Read more

बिहार में नए तेजस्वी युग की शुरुआत, नीतीश का सीएम बनना अधर में- शिवसेना

Sammana By Shivraj (शिवसेना)

Politalks.News/Bihar/Maharashtra. बिहार में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है. जहां तक उम्मीद है, दिवाली के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इस बीच शिवसेना ने नीतीश के फिर से सीएम बनने को लेकर गंभीर सवाल किया है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है. शिवसेना ने तेजस्वी की हार से इनकार करते हुए कहा कि तेजस्वी की लड़ाई एक बड़ा संघर्ष था यह संघर्ष परिवार का था और उसी प्रकार सामने बलवान सत्ताधारियों से था. नीतीश को उनके इतना डर लगा कि उन्हें राजनीति संन्यास तक के लिए कहना पड़ा. शिवसेना ने ये भी कहा कि कम सीटे आने के … Read more

बिहार चुनाव विश्लेषण: चिराग ने जलाया नीतीश का राजनीतिक आशियाना, मोदी ने बचाई लाज

Bihar Election Result Review

Politalks.News/Bihar. बिहार के चुनावी परिणाम हर किसी के लिए बेहद चौंकाने वाले रहे. महागठबंधन को अपनी हार पर विश्वास नहीं हो रहा और न ही कांग्रेस अपनी हार पचा पा रही है. वहीं चुनावों में नीतीश कुमार के लिए जनता की नाराजगी खुलकर दिखी. लॉकडाउन में नीतीश सरकार के कुशासन का सीधा प्रभाव जदयू पर पड़ा. पिछले चुनावों में प्रदेश की दूसरे नंबर की पार्टी बनी जदयू खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई और केवल 43 सीटों पर सिमट गई. इसका पूरा श्रेय जाता है लोजपा के चिराग पासवान को, जिन्होंने जदयू को हराने में चिराग पासवान ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लोजपा के एनडीए से अलग होने क बाद … Read more

बिहार में यूं ही सफल नहीं हुआ ओवैसी फैक्टर, इसी रणनीति ने पलटा महागठबंधन का खेल

Owaisi Factor In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव की सभी स्थितियां अब स्पष्ट हो गई है. 243 सीटों में से एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली. शुरुआती रूझानों में बहुमत के दरवाजे पर पहुंचने के बाद महागठबंधन ऐसा नीचे सरका कि कभी उस मैजिक फिगर तक पहुंच ही नहीं सका. कांग्रेस केवल 19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी तो राजद पिछली बार जीती गई सीटों से 5 सीटें कम रह गई. राजद को 75 सीटें मिली. यहां AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी फैक्टर खासा मायने रखता है जिनकी पार्टी ने 5 सीटे जीतकर तहलका मचा दिया है. सपा को एक सीट मिली. पार्टी के उम्मीदवारों ने न केवल महागठबंधन … Read more

बिहार चुनाव परिणाम: कांग्रेस को सता रहा सेंधमारी का डर, विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की तैयारी

बिहार: कांग्रेस विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की तैयारी

Politalks.News/Bihar/Rajasthan. बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण संपन्न हो चुके हैं. कल मतगणना शुरु होगी और सभी नतीजे मंगलवार शाम तक सामने आ जाएंगे. एक्जिट पोल सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को सत्ता हासिल होने जा रही है जिससे कांग्रेस भी उत्साहित है. लेकिन वहीं कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश के पुराने अनुभव के बाद अब कांग्रेस को बिहार में भी सेंधमारी का डर सताने लगा है जिसके चलते बिहार कांग्रेस के जीतने वाले विधायकों की बाड़ाबंदी करने की तैयारी हो रही है. जीतने वाले सभी विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर लाने की योजना है. वहीं पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय … Read more

बिहार चुनाव में छाया वादा-ए-रोजगार, इस बार बनेगी तेजस्वी सरकार!

Bihar Exit Poll 2020

Politalks.News/Bihar/ExitPolls. बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और मतदान के अंतिम आंकड़े भी आ चुके हैं. तीसरे चरण में 56.02 फीसदी मतदान हुआ है. 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण में 55 प्रतिशत और 3 नवंबर को दूसरे चरण में 45.05 फीसदी मतदान हुआ. 2015 के विधानसभा चुनावों पर एक नजर डालें तो 56.76 फीसदी मतदान हुआ था. सर्वे के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार का तख्ता पलटने वाला है और तेजस्वी यादव की सरकार बनने वाली है. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन को स्पष्ट तौर पर बहुमत मिल रहा है. इस बार बिहार विस चुनावों में राजद और महागठबंधन की ओर … Read more