एक होकर रहना है एकसाथ लड़ना है, महाबैठक के बाद बोला विपक्ष, लालू ने राहुल को शादी करने की दी सलाह

Opposition Meeting

Opposition Parties Meeting: पटना में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन बनाने के लिए उद्देश्य से विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक खत्म हो गयी है. बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक में यह तय हुआ है कि राज्य के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता के संयोजक होंगे. मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे, विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी, जिसमें दो दिन मंथन होगा. वही बैठक के बाद विपक्षी दलों ने एक प्रेस वार्ता की जिसमे नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ चलने की बात हुई है, एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति … Read more

‘बीजेपी हो जाए जीरो’, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

mamta banerjee

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने बंगाल की CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, मुलाकात के बाद तीनों नेताओ ने की प्रेस वार्ता, इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- मैंने नीतीश कुमार से किया है बस एक ही निवेदन, जयप्रकाश जी का आंदोलन शुरू हुआ बिहार से, अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें कहाँ जाना है आगे, लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम हैं एक, मैंने पहले भी कहा है कि मुझे नहीं है कोई आपत्ति, आगे ममता बनर्जी ने कहा- में चाहती हूं कि बीजेपी … Read more

ये जीजाजी जीजाजी चिलायेंगे, तुम इनके बलात्कारी जीजा की याद दिलाना- राजद नेताओं से बोली रोहिणी

रोहिणी के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Bihar. बिहार सरकार में मंत्री रहे और बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया, यही नहीं अदालत ने पुलिस को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए. जिसके बाद हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय के इस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और इस मामले में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया. अब इस मामले को लेकर … Read more

जनता की गाढ़ी कमाई के दम पर अपने नेताओं को सुरक्षा देना है बीजेपी का संस्कार और इतिहास- यादव

बीजेपी नेताओं को मिली सिक्योरिटी तो भड़के तेजस्वी

Politalks.News/TejaswiYadav/Bihar. बिहार (Bihar) में कानून व्यवस्था और सरकार संचालन की स्थिति बद से बदतर हो गई है. सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए? ये कहना है बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का. केंद्र सरकार द्वारा लाई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में अगर सबसे ज्यादा बवाल अगर कहीं मचा है तो वो बिहार है. अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गए और … Read more

BJP और RSS का हिडेन एजेंडा है अग्निपथ योजना- तेजस्वी ने मां और भाई के साथ निकाला पैदल मार्च

tejashwi yadav march

Politalks.News/Bihar/Agneepath. सैनिकों की भर्ती के लिए लाई गई केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर देशभर के युवाओं के साथ साथ तमाम विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वाम दलों ने बुधवार को राजभवन पैदल मार्च किया. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) से निकल कर राजभवन तक तमाम विधायकों ने पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया. इस पैदल मार्च में बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव समेत आरजेडी और वाम दलों के बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए. इस दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अग्निपथ योजना की खिलाफत करते हुए कहा कि यह … Read more

शराबबंदी के नाम पर हो रही नौटंकी, CM की सभा में शराबी मना रहे जश्न, सरकार नहीं ये है सर्कस- तेजस्वी

सरकार नहीं ये है सर्कस

Politalks.News/Bihar. शराबबंदी को लेकर बिहार (Bihar) की राजनीति गरमाई हुई है. एक तरफ जहां बिहार की नीतीश कुमार (Nitish kumar) सरकार शराबबंदी को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. सरकार ड्रोन, हेलिकॉप्टर, मोटरबोट के बाद स्निफर डॉग को भी शराब ढूंढने के काम में लगाने की तैयारी में है. सरकार की तरफ से शराब तस्करों पर हर तरह के नकेल कसी जा रही है. लेकिन एक के बाद एक शराबियों के हुड़दंग ने नीतीश सरकार (Nitish Goverment) में कार्यरत अधिकारीयों की नींद उड़ा रखी है. ऐसा ही एक मामला नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में देखने को मिला. … Read more