तेजा दशमी पर प्रदेश के 4 संभागों में हेलीकॉप्टर से पहुंचे बेनीवाल, OBC आरक्षण को लेकर कही दो टूक बात

हनुमान बेनीवाल को सुनने देखने लोगों का उमड़ा जनसैलाब

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. प्रदेश के साथ-साथ देशभर में आज ‘तेजा दशमी’ और बाबा रामदेव दशमी की धूम मची है. इस मौके पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस और बाबा रामदेव जी की दशमी पर राजस्थान के सीकर, अजमेर, जोधपुर, नागौर व बीकानेर जिलों में आयोजित होने वाले वार्षिक मेला उत्सवों में हेलीकॉप्टर से भाग लेकर विशाल सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने सबसे पहले सीकर जिले के सांगलिया में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाग लिया. उसके बाद अजमेर जिले के सुरसुरा में तेजाजी के वार्षिक मेले में … Read more