प्रदेश में तालिबान राज के आरोपों पर भड़की कांग्रेस ने कहा- मानसिक दिवालिए हो चुके हैं भाजपा के नेता

भाजपा के 'तालिबानी' वार पर कांग्रेस का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी लम्बे समय से गहलोत सरकार और हमलावर है. गैंगरेप, लूट, हत्या और फायरिंग जैसे मुद्दों को लेकर जहां अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने प्रदेश सरकार की तुलना तालिबान से की तो वहीं सदन की कार्यवाही में भाग लेने विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायकों ने भी गहलोत सरकार की तुलना तालिबान सरकार से करते हुए जमकर निशाना साधा. वहीं बीजेपी विधायकों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर जात-पात के आधार पर राजनीति करने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता मानसिक दिवालिए हो गए हैं. …अब तो यहां तालिबान जैसे हालात- बालकनाथ अलवर से भाजपा सांसद … Read more

नटवर बोले- ‘मैं विदेश मंत्री होता तो तालिबान से करता संपर्क, हम पाक-चीन के लिए नहीं छोड़ सकते खुला मैदान’

नटवर बोले- 'मैं विदेश मंत्री होता तो तालिबान से करता संपर्क

Politalks.News/Delhi. अफगानिस्‍तान में हर पल स्थिति बदल रही है. इस मुल्‍क पर दुनियाभर की नजरें हैं. अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद पूरा गणित बदल चुका है. भारत इसे लेकर फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहा है. इस बीच विदेश मंत्री रह चुके नटवर सिंह ने इस मामले में भारत सरकार की एक बड़ी चूक की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि, ‘केंद्र सरकार को तालिबान के कब्जा करने से पहले ही उसके साथ खुले तौर पर संपर्क स्थापित करना चाहिए था’. नटवर सिंह ने यह भी कहा कि, ‘अगर तालिबान अफगानिस्तान में एक जिम्मेदार सरकार की तरह काम करता है तो फिर भारत को उसके साथ राजनयिक संबंध … Read more

कसा कानूनी शिकंजा तो बदले सपा सांसद के सुर, योगी बोले- ‘बेशर्मी से कर रहे तालिबान का समर्थन’

तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे सपा सांसद

Poiltalks.News/Uttarpardesh. अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो गया है और उस पर भारत में भी राजनीति तेज हो गई है. मंगलवार को संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था कि, ‘उन्होंने अपने देश को आजाद कराया है. ऐसा बयान देने पर अब उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हो गया है. तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे की तुलना भारत की आजादी की लड़ाई से करने वाले संभल से सपा सांसद फंस गए हैं. संभल की सदर कोतवाली में भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल की तहरीर पर सपा सांसद बर्क़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हांलाकि कानूनी … Read more

तालिबान की गिरफ्त में पूरा अफगानिस्तान, चारों तरफ अफरातफरी और गोलीबारी, पढें अभी की लेटेस्ट रिपोर्ट

img 20210816 094539

Politalks.News/World. बीते दिन जब हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था, लोग तिरंगे के साथ आजादी के जश्न में डूबे हुए थे. उसी दौरान इसके बिलकुल उलट हमारे पड़ौसी अफगानिस्तान में लोगों की आजादी पूरी तरह से छीनी जा रही थी. आखिरकार पूरा देश तालिबान की गिरफ्त में आ गया और अफगानी जनता अब तालिबान के शिकंजे में कैद हो गई है. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बीच काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट्स आ रही हैं कि तालिबान ने लोगों से 17 अगस्त को सुबह … Read more