टी राजा का पार्टी छोड़ना बीजेपी के लिए साबित होगा बड़ा झटका!

t raja singh

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड एवं विधायक नेता टी राजा सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र देकर सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है. तेलंगाना की राजनीति पर गौर करें तो बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है. फिलहाल तो यहां कांग्रेस की सरकार है लेकिन बदलती सियासी गतिविधियों को देखते हुए टी राजा के इस फैसले का पार्टी पर असर पड़ना स्वभाविक है. उन्होंने ये फैसला तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नया नाम सामने आने के बाद लिया है. टी राजा सिंह ने पत्र में क्या लिखा टी राजा ने अपने पत्र में लिखा, ‘भले ही मैं पार्टी से अलग हो … Read more

अचानक बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, देखें पूरी खबर

breaking news

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, तेलंगाना से बीजेपी के तेजतर्रार विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को पत्र भेज छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने सदमे और निराशा का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, पार्टी में पिछले कई दिनों से चल रही है खींचतान, वही टी राजा सिंह के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है, वही माना जा रहा है कि टी राजा सिंह के कई समर्थंक भी पार्टी छोड़ सकते है, जल्द अब टी राजा सिंह कर सकते है प्रेस वार्ता…

राजनीति के ‘छावा’ बने टी राजा तो ओवैसी की जुबान से टपका शहद, क्या है वजह?

chhaava starting politics in maharashtra

मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘छावा’ इन दिनों बॉक्स ​ऑफिस पर तो अपना कमाल दिखा ही रही है. साथ ही साथ महाराष्ट्र की राजनीति पर भी अपना असर छोड़ रही है. एक तरफ बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की ओर से महाराष्ट्र में स्थित मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर एक्शन की मांग उठाते हुए ‘छावा’ का जीवंत किरदार निभाया जा रहा है. वहीं औरंगजेब की शान में कसीदे पढ़ने वाले मुस्लिम नेता एवं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी अब छत्रपति शिवाजी महाराज की यशोगान कर रहे हैं. वैसे ओवैसी की जुबान से टपक रहा यह शहद यूं ही नहीं टपक रहा है. इसके … Read more

नूपुर के बाद BJP विधायक ने दिया पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान, सर तन से जुदा के लगे नारे

'बीजेपी कराना चाहती है देश में सांप्रदायिक दंगे'

Politalks.News/TRaja. बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के पैगम्बर मुहम्मद को लेकर की गई टिपण्णी ने विवाद के रूप में अब बड़ा रूप ले लिया है. कुछ दिनों की शांति के बाद अब तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद एक बार फिर देश का माहौल गर्म हो गया है. यही नहीं जब बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो हैदराबाद में देर रात से ही जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए. वहीं भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की. फिलहाल पुलिस ने बीजेपी नेता टी … Read more