नेताजी का देव को ‘आगे जाने’ का न्यौता, स्वतंत्र बोले- शिष्टाचार भेंट, अखिलेश का तंज- कुछ तो है!
Politalks.news/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में लग चुके हैं. इसी बीच जो उत्तप्रदेश की राजनीति में इस वक़्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मुलाकात बनी हुई है. सपा सुप्रीमो और भाजपा प्रदेश ‘प्रधान’ की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी एक ओर जहां जातिगत जनगणना पर अपने रुख को स्पष्ट करने के लिए संघर्ष कर रही है, तो वहीं दूसरी और भाजपा ओबीसी में अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है. मुलायम सिंह एवं स्वतंत्र देव की इस मुलाकात के बाद कई कयासों ने जन्म ले … Read more