बिहार में मुकेश सहनी ने कांग्रेस-राजद को परेशानी में डाला, क्या सटीक बैठेगा वीआईपी का ये दांव?

mkr

बिहार में साल 2025 चुनावी साल है. साल के अंत में प्रदेश की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्य मुकाबला इस बार भी सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच तय है. इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) सुप्रीमो मुकेश सहनी के एक निर्णय ने महागठबंधन को परेशानी में डाल दिया है. पार्टी के एक अहम फैसले की वजह से एलाइंस में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की चिंता बढ़ते हुए दिख रही है, जिसका फायदा एक बार फिर एनडीए को होते नजर आ रहा है. दरअसल, बॉलीवुड फिल्मों के सेट डिजाइनर से राजनीतिज्ञ बने मुकेश साहनी ने वाल्मिकी नगर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश एवं राष्ट्रीय … Read more

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

47e12873 3a3c 45cf 8f7f 9154112361dd

लोकसभा चुनाव के बीच आई एक दुःखद खबर, बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का हुआ निधन, सुशील कुमार मोदी थे कैंसर से पीड़ित और दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज, 72 वर्ष की आयु में सुशील मोदी का हुआ निधन

मोदी को हुआ कैंसर, लोकसभा चुनाव में नहीं कर पाएंगे प्रचार, ट्वीट कर दी जानकारी, देखें पूरी खबर

sushil modi

बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, वे पिछले छह महीने से कैंसर से हैं पीड़ित, खुद सुशील मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी इसकी जानकारी, सुशील कुमार मोदी ने लिखा- पिछले 6 माह से कैंसर से कर रहा हूं संघर्ष, अब लगा कि लोगों को बताने का आ गया है समय, लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा, PM को सब कुछ बता दिया है, देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित, बता दें सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री के अलावा रह चुके हैं राज्यसभा सांसद भी, हालांकि इस साल उन्हें नहीं भेजा … Read more

एनडीए में फिर शामिल होंगे नीतीश कुमार! मोदी बोले – नाक रगड़ लें तो भी नहीं मिलेगी एंट्री

bihar politics

Bihar Politics: हरियाणा में विपक्ष के महाजुटान से दूरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब एनडीए में जाने की हवाओं को सियासी गलियारों में हलचल मचाई है. वहीं बिहारी बाबू के बीजेपी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने की घटना ने इन अफवाहों को मजबूती दी है. एनडीए में शामिल होने की बातों पर बीजेपी नेता मोदी ने नीतीश को एक राजनीतिक बोझ बताते हुए कहा कि अब वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी एंट्री एनडीए में नहीं होने जा रही है. वहीं बिहार सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि ये सब फालतू बात है. इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है. दरअसल, नीतीश … Read more

क्या नीतीश कुमार को चुकानी पड़ रही है विपक्षी एकता के सूत्रधार बनने की बड़ी कीमत?

nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार बन रहे हैं. जिन राज्यों में कांग्रेस की पैठ कमजोर है या जहां कांग्रेस का वोट बैंक थोड़ा कम है, वहां नीतीश बीजेपी को कमजोर करने के लिए अन्य राजनीतिक पार्टियों को यूपीए में लाने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं. ममता बनर्जी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक को नीतीश अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं. सियासी गलियारों में चर्चा काफी गर्म है कि जल्दी ही नीतीश को यूपीए में एक बड़े पद से सुशोभित किया जाएगा. हालांकि विपक्षी एकता का झंडा बुलंद करने के लिए नीतीश को काफी बड़ी कीमत भी चुकानी … Read more

मर जाना मंजूर लेकिन BJP के साथ जाना नहीं कबूल- भाजपा के बयान पर CM नीतीश का जोरदार पलटवार

CM नितीश का बड़ा बयान

Nitish Kumar on BJP in Bihar. बिहार में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के गठबंधन से अलग होने और राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से बीजेपी की तरफ से सीएम नीतीश पर लगातार हमले होते रहे हैं. इसी कड़ी में हाल ही में भाजपा द्वारा भविष्य में पार्टी का दरवाज़ा नीतीश कुमार के लिए बंद हैं, दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, “हम लोगों का तो सवाल ही नहीं पैदा होता है, मर जाना कबूल है, लेकिन उनके साथ जाना हमको कबूल नहीं है. ये सबको बता देना चाहते हैं. हमको पहले इतने जतन करके गठबंधन में अपने साथ लाए थे, … Read more

नेताओं के साथ कॉफ़ी पीने और फ़ोटो खिंचवाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता- पीके के निशाने पर नीतीश

प्रशांत किशोर के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar/PK. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कल यानी रविवार 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती पर बिहार में प्रदेशव्यापी जनसुराज पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रशांत किशोर ने मीडिया से कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना भी साधा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए भारतीय जनता पार्टी विरोधी अभियान की आलोचना की. पीके ने कहा कि कुछ नेताओं के साथ कॉफी पीना और फोटो खिंचवाना जीतने का तरीका नहीं हैं. इससे राष्ट्रीय राजनीति … Read more

17 साल जिसने चुनाव नहीं लड़ा वो देख रहे PM बनने के हसीन सपने, नीतीश की जमानत होगी जब्त- मोदी

img 20220919 wa0101

Politalks.News/LoksabhaElection2024/NitishKumar. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां माहौल बनाने में जुट गई हैं. इस बीच विपक्ष के साथ महागठबंधन बनाने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फूलपुर संसदीय सीट से उम्मीदवारी की अटकलों ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. पिछड़ा बाहुल्य इस सीट पर नीतीश के आने से जहां विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होने लगा है, वहीं राजनीतिक गणितज्ञों का मानना है कि इससे पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ अन्य भाजपा विरोधी मतों का महागठबंधन के साथ ध्रुवीकरण भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो आने वाले लोस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर … Read more

बहुत जल्द हम बिहार में तोड़ देंगे जदयू-राजद गठबंधन, कर देंगे राज्य को जेडीयू मुक्त- मोदी का बड़ा बयान

मोदी के निशाने पर जदयू और नीतीश

Politalks.News/Bihar. बिहार में भले ही जदयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयरियों में लग गई हो लेकिन बीजेपी ने मणिपुर में जदयू के साथ बड़ा खेला कर दिया है. मणिपुर में बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका देते हुए जदयू के पांच विधायकों को तोड़ लिया. बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं. एएम खाउटे और थांगजामअरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे. जेडीयू को पिछले नौ दिनों में ये … Read more

ये जीजाजी जीजाजी चिलायेंगे, तुम इनके बलात्कारी जीजा की याद दिलाना- राजद नेताओं से बोली रोहिणी

रोहिणी के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/Bihar. बिहार सरकार में मंत्री रहे और बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को राहत प्रदान करने से इन्कार कर दिया, यही नहीं अदालत ने पुलिस को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए. जिसके बाद हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय के इस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और इस मामले में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया. अब इस मामले को लेकर … Read more