गुढ़ा के बयान पर बवाल! आसोपा बोले- कांग्रेस की दरी उठाने में होता गर्व तो आचार्य ने कहा- CM लें संज्ञान
Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार में नए-नए मंत्री बने राजेंद्र गुढ़ा के कांग्रेस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है. पायलट कैम्प के खास सिपहसालार और पूर्व पीसीसी सचिव सुशील आसोपा ने और प्रियंका गांधी के नजदीकी सलाहकार व कांग्रेसी नेता संत आचार्य प्रमोद ने मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. गुढ़ा को नसीहत देते हुए आसोपा ने कहा कि, ‘हमें कांग्रेस की दरी बिछाकर भी गर्व होता है, तो वहीं आचार्य प्रमोद ने इस मामले में राहुल-प्रियंका गांधी को टैग करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत से संज्ञान लेने की अपील की है. आपको बता दे कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन में बसपा से कांग्रेस में आए … Read more