EWS पर SC के फैसले के बाद अब आरजेडी किस मुंह से ऊंची जातियों से मांगने जाएगी वोट- मोदी

EWS को लेकर मोदी ने साधा राजद पर निशाना

Breaking News: सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने EWS आरक्षण से जुड़े मामले में सुनाया बड़ा फैसला, 103वें संविधान संशोधन की वैधता को रखा बरकरार, इसमें सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्रवेश और सरकारी नौकरियों में किया गया था 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान, सुप्रीम कोर्ट के EWS आरक्षण पर आए फैसले को लेकर बिहार में मचा सियासी घमासान, बीजेपी सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने साधा राजद पर निशाना, कहा- ‘आरजेडी ने संसद के दोनों सदनों में EWS आरक्षण का किया था विरोध, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर लगा दी है मुहर, अब तेजस्वी यादव की पार्टी किस मुंह से मांगने … Read more

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, माइनिंग लीज मामले में SC ने HC में चल रही सुनवाई की निरस्त

हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत

Breaking News: झारखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, खनन पट्टा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई की निरस्त, सोरेन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में माइनिंग लीज को लेकर जनहित याचिका दायर होने के बाद चल रही थी सुनवाई, जिसका राज्य सरकार ने किया था विरोध, खनन पट्टा मामले की जांच के लिए जनहित याचिकाओं की मेंटेनेबिलिटी पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है मंजूरी, उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के … Read more

हिजाब बैन है अलोकतांत्रिक, बुरी ताकतें देश के माहौल को कर रही है तबाह- SC के पूर्व जज का बड़ा बयान

हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. कर्नाटक सरकार के हिजाब बैन के फैसले को लेकर देश में सियासी पारा गरमाया हुआ है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों का कर्नाटक सरकार के फैसले पर बंटा हुआ फैसला आया. गुरूवार को हुई सुनवाई में जहां जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब बैन को सही ठहराया है तो वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक हाईकोर्ट के बैन जारी रखने के आदेश को रद कर दिया. जिसके बाद अब इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी. लेकिन हिजाब बैन और सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर चल रही कार्यवाही को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अशोक कुमार गांगुली ने चिंता व्यक्त की है. … Read more

हिंदू लड़की को मिलती है सिंदूर-मंगलसूत्र की छूट, तो मुस्लिमों को हिजाब की परमिशन क्यों नहीं- ओवैसी

हिजाब विवाद पर ओवैसी के बेबाक बोल

Politalks.News/Hijab. कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पुरे देश की सुर्खियां बन चूका है. कर्नाटक के उडुपी के ही एक सरकारी कॉलेज से ही शुरू हुआ था हिजाब विवाद, जहां मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर आने से रोका गया था. स्कूल मैनेजमेंट ने इसे यूनिफॉर्म कोड के खिलाफ बताया था. इसके बाद दूसरे शहरों में भी यह विवाद फैल गया. इन सब के बीच कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि, हिजाब पहनना इस्लाम की जरूरी प्रैक्टिस का हिस्सा नहीं है. इसके बाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 26 याचिकाएं दाखिल की गई थीं जिस पर आज सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के … Read more

भड़काऊ बयानबाज़ी का प्लेटफार्म बन गए हैं न्यूज़ चैनल…, चुप क्यों है केंद्र…?- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi/SupremeCourt. लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ यानी मीडिया को जनहित का संरक्षक और सरकार व आम लोगों के बीच के सेतु के रूप में देखा जाता है. यही नहीं राजनीतिक पहलुओं में भी मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लेकिन दुर्भाग्यवश, मीडिया ज़िम्मेदार पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित ना करके खुले तौर हेट स्पीच के साथ बेबुनियादी मुद्दों पर चर्चा करने का एक केंद्र बन चूका है. मीडिया को गलत तरीके से प्रयोग करके लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है. इन्हीं कुछ मुद्दों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय मीडिया के साथ साथ केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है. हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते … Read more

कोई पार्टी चुनाव में लोगों को सिंगापुर ले जाने का करे वादा तो EC को दखल नहीं देना चाहिए?- SC

SC का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस में कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. इसी कड़ी में इस मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा योजनाओं की घोषणा और उससे होने वाले अर्थव्यवस्था को नुकसान को लेकर संसद में विचार करने का सुझाव दिया. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर छिड़ी सियासी बहस, केंद्र करे तो सशक्तिकरण और विपक्ष करे तो बात गलत

img 20220814 125326

Politalks.News/Bharat. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘ फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया था, जिसमें सर्वोच्च अदालत का कहना था कि इसमें केंद्र सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियों, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संस्थाओं … Read more

मुफ्त शिक्षा, इलाज, बिजली-पानी को फ्री की रेवड़ी कहने वाले हैं देश के गद्दार- केजरीवाल के निशाने पर BJP

‘10 लाख करोड़ कर्ज माफ करने वालों को करो देशद्रोही घोषित’

Politalks.News/Delhi. इन दिनों देश में मुफ्त की रेवड़ियों को लेकर सियासत चरम पर है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी मुख्य रूप से इस मसले को लेकर आमने सामने है. यहीं नहीं रेवड़ी कल्चर को ख़त्म करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार से जवाब मांग चूका है. अब तक केंद्र सरकार की तरफ से इससे जुड़ा कोई जवाब सामने नहीं आया है लेकिन मुफ्त की रेवड़ी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, ‘आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें … Read more

मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत ईडी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी गलत नहीं- सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या कहा आदेश में

img 20220727 wa0086

Politalks.News/Bharat/SupremeCourt/ED. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारों और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. अदालत ने कहा है कि ईडी को गिरफ्तारी का अधिकार है और मनी लॉन्ड्रिंग एक स्वतंत्र अपराध है, ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में कोई खामी नहीं है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और PMLA को लेकर दायर 240 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आज यह आदेश दिया है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में जो बदलाव किए गए थे, वह सही हैं. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि एजेंसी की ओर से गिरफ्तारी करना और आरोपियों से … Read more

चुनाव से पहले मुफ्तखोरी के वादों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से कहा- ‘रेवड़ी कल्चर’ पर करो काबू, वर्ना…

supreme court 1591063692 749x421 sixteen nine sixteen nine

Politalks.News/Delhi/SuprmeCourt. देश में इन दिनों मुफ्त के रेवड़ी कल्चर को लेकर एक बहस सी छिड़ी हुई है. उत्तरप्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुफ्त की रेवड़ी कल्चर का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि, ‘आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है जो देश के विकास के लिए बहुत घातक है.’ वहीं इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि, ‘अपने देश के बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देना और लोगों का अच्छा और मुफ्त में … Read more