हिमाचल में होने जा रहा खेला: कभी भी गिर सकती है कांग्रेस की ‘सुक्खू सरकार’!

himachal congress

हिमाचल में बनी कांग्रेस सरकार को बने अभी 14 महीने ही बीते हैं और सरकार गिरने का खतरा मंडराने लगा है. अटकलें चल रही हैं कि जल्द ही हिमाचल में खेला हो सकता है और सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है. इसकी वजह है राज्यसभा सीट पर की गयी कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग. बहुमत के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी का राज्यसभा जाना निश्चित था लेकिन अंदरखाने हुई सियासी रणनीति के तहत कांग्रेस के 6 विधायकों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग कर दी. तीन अन्य विधायकों के समर्थन से मामला बराबरी पर छूटा और लॉटरी के जरिए हुए बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन … Read more

PM मोदी की ‘गरीबी बढ़ाओ’ नीतियों के खिलाफ देश की हूंकार है भारत जोड़ो यात्रा – हिमाचल में गरजे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना

Rahul Gandhi in Himachal Pradesh. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव से एक कदम पीछे पहुंच चुकी है. 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई ये यात्रा 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी. बुधवार को राहुल गांधी की ये यात्रा पंजाब के रास्ते होती हुई हिमाचल प्रदेश पहुंची. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी और आरएसएस की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ बताया. राहुल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देने के साथ बीजेपी एवं आरएसएस द्वारा देश में फैलाई गई नफरत भरी … Read more

दीदी, जीजा और भांजी ने मिलाई राहुल के साथ कदमताल तो गहलोत और पायलट ने एकसाथ भरी उड़ान

whatsapp image 2022 12 11 at 61501 pm 1670762825

7th Day of Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra. राजस्थान में जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 7वें दिन रविवार को यात्रा सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई और अपने निर्धारित कार्यक्रम से आगे बढ़ी. लेकिन राहुल गांधी के शिमला दौरे के कारण रविवार की शाम 3.30 बजे शुरू होने वाली यात्रा लगभग पौने दो घंटे की देरी से शाम पांच बजे के आसपास शुरू हो पाई. दूसरे चरण में रविवार शाम को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी और राहुल की भांजी और प्रियंका की बेटी मिराया भी कदम से कदम मिलाकर यात्रा में चले. इसके अलावा … Read more

दूध बेचने वाले ड्राइवर के बेटे ने सोचा नहीं था कि कभी पहाड़ों की सरकार के 15वें मुख्यमंत्री की लेंगे शपथ

img 20221211 162727

Sukhwinder Singh Sukkhu as Chief Minister. हिमाचल प्रदेश की नादौन विधानसभा से लगातार चार बार विधायक, जमीन से जुड़े और छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया. कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं. प्रेम … Read more

13KM की यात्रा के बाद सुक्खू के शपथग्रहण में शामिल होने शिमला जाएंगे राहुल, लौट कर फिर चलेंगे 9KM

img 20221211 094052

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन, बूंदी के बलदेवपुरा से हुई आज के सफर की शुरुआत, सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में रखा गया है लंच ब्रेक, इसके बाद दिन में 3:30 बजे पापड़ी गांव से शुरू होगी यात्रा, जिसका बशाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर है आज का लास्ट स्टॉपेज, बूंदी जिले में यात्रा का है आज आखिरी दिन और आज भी नहीं है राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा, इसी बीच यात्रा के पहले फेज के बाद आज राहुल गांधी जाएंगे का … Read more

सुक्खू ही होंगे हिमाचल के सीएम, अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, कल होगा शपथग्रहण, पॉलिटॉक्स की खबर पर मुहर

img 20221210 wa0272

गुरुवार को आए चुनाव परिणाम के बाद हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए जारी सियासी घमासान का हुआ पटाक्षेप, लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर लगी फाइनल मुहर, आज शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम का हुआ ऐलान, इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह के विश्वास पात्र माने जाते हैं मुकेश अग्निहोत्री, सांसद होने के चलते सीएम की रेस से बाहर हुईं प्रतिभा सिंह ने अपने गुट के लिए डिप्टी सीएम और प्रमुख विभागों के मंत्रीपद की कर दी थी मांग, जिसे कांग्रेस हाईकमान ने कर लिया है स्वीकार, वहीं अब कल … Read more

हिमाचल में नए CM के लिए सुखविंदर का नाम तय, अब प्रतिभा गुट डिप्टी CM और ज्यादा मंत्रीपद मांग पर अड़ा

img 20221210 wa0218

हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सुक्खू का नाम लगभग हुआ तय, आज शाम 5 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक होगी सुक्खू के नाम की घोषणा, कांग्रेस हाईकमान के सुक्खू के नाम पर राजी होने का पता चलते ही CID ने सुखविंदर सुक्खू को लिया CM प्रोटोकॉल में, वहीं पुलिस को कहा गया है एस्कॉर्ट तैयार रखने के लिए, वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से उनकी दावेदारी पड़ी कमजोर, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर कर रही हैं बातचीत, सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की की जा रही है मांग, … Read more

बेनतीजा सी रही विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव हुआ पास, आलाकमान तय करेगा नए मुख्यमंत्री का नाम

img 20221209 wa0262

आखिर कौन होगा हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री? हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचा घमासान अभी तक नहीं हुआ शांत, शिमला में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव हुआ पास, आलाकमान ही तय करेगा हिमाचल के नए मुख्यमंत्री का नाम, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे बैठक में, बैठक के बाद अब आलाकमान द्वारा भेजे गए ऑब्जर्वर सभी विधायकों से मिल रहे हैं वन टू वन, वहीं बैठक से पहले … Read more

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए शुरू हुई आपसी खींचतान, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने की नारेबाजी

img 20221209 wa0200

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत के बावजूद मचा सियासी बवाल, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आपसी गुटबाजी खुलकर आई सामने, चूंकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का नहीं किया था एलान, जिसके चलते अब सीएम के नाम को लेकर जारी मंथन के बीच मचा बवाल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोक रखी है मजबूत दावेदारी, वहीं विधायक दल की बैठक के लिए शिमला पहुंचे पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल मिलने पहुंचे प्रतिभा सिंह से, शिमला के होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच चल रही है … Read more

हिमाचल चुनाव परिणाम से पहले ही आलाकमान के चरणों में धोक लगाने पहुंच रहे मुख्यमंत्री के दावेदार

himachal elections 2022

हिमाचल विधानसभा चुनावों में हुई बंपर वोटिंग से गदगद कांग्रेस पार्टी के नेताओं में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए शुरू हुई कवायद, हिमाचल में आलाकमान और केंद्रीय नेताओं से खुद की पैरवी कराने के लिए दिल्ली की ओर दौड़ लगा रहे मुख्यमंत्री पद के दावेदार, 2017 के चुनावों के उलट 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव से पहले किसी चेहरे पर नहीं लगाया है दांव, इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ना किया पसंद, इस बार के वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए अपनी सरकार बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कांग्रेस नेता, दिल्ली जाने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह … Read more