जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर हुई फायरिंग! देखें पूरी खबर

8777db27 4f95 416e 8f49 56a46f7a92f8

जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुई फायरिंग, शिव सिंह शेखावत पर हुई फायरिंग, मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में बाल- बाल बचे शिव सिंह शेखावत, फिलहाल सकुशल बताए जा रहे शिव सिंह शेखावत, वही फायरिंग करने वाले 4 आरोपियों को मौके पर दबोचा गया, सूचना के बाद तुरंत पुलिस पहुंची मौके पर, बता दें गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शिव सिंह को मिली थी जान से मारने की धमकी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें पूरी खबर

img 8611

राजस्थान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार, सेक्टर 22 चंडीगढ़ से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रकरण की जांच कर रही SIT और राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को राउंडअप करने के लिए चलाया गया था जॉइंट ऑपरेशन, राजस्थान SIT और दिल्ली स्पेशल सेल ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने दी जानकारी, DGP उमेश मिश्रा, ADG क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वही अब आरोपियों को पुलिस लेकर आ रही जयपुर, … Read more

सुखदेव सिंह की हत्या में पुलिस की लापरवाही आ चुकी है सामने- वसुंधरा राजे

img 8446

राजस्थान में सामाजिक नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर गर्माई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से की बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- जयपुर पुलिस कमिश्नर एवं ADG क्राइम से की बात, सुखदेव सिंह की हत्या में पुलिस की लापरवाही आ चुकी है सामने, यदि पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवा देती तो ये वीभत्स घटना नहीं होती, पुलिस को तत्काल आरोपियो को पकड़ना चाहिए, इसके साजिशकर्ता को भी डालना चाहिए सलाखों के पीछे, जिन पुलिस अधिकारियों की रही है लापरवाही, उन पर निश्चित रूप से हो कार्यवाही, पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच भी हो और सच्चाई लाई जाए सामने

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की NIA से जांच कराने की उठाई मांग

rajendra rathore

राजस्थान में राजपूत समाज के नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद गर्माई राजनीति, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच NIA से कराने की उठाई मांग, पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने कहा- ATS, SOG ओर पंजाब पुलिस ने गोगामेड़ी की जान को बताया था खतरा, जांच के लिए कहा था, तो भी गोगामेड़ी को उपलब्ध नहीं कराई गई सुरक्षा, समाज के कार्यकर्ता की हत्या होना सरकार के माथे पर है कलंक, ट्रांजिट पीरियड है नई सरकार का होने वाला है गठन, वर्तमान सरकार की कारगुजारियां ला रही है रंग, समय बदलेगा इन माफिया की कमर तोड़ने के लिए आगे किया जाएगा काम, सरकार से … Read more

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सचिन पायलट ने अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की

breaking news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज दिन दहाड़े सामाजिक नेता की गोली मारकर की गई हत्या, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर गर्माया माहौल, इस मामले को लेकर कांग्रेस से टोंक विधायक सचिन पायलट ने दिया बयान, साथ ही पायलट ने की जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग, पायलट ने एक्स पर कहा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या की खबर दुःखद है, मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करता हूँ

गोगामेड़ी की हत्या को लेकर सतीश पूनियां ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की उठाई मांग

satish poonia

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज दिन दहाड़े सामाजिक नेता की गोली मारकर की गई हत्या, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर गर्माया माहौल, इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की उठाई मांग, एक्स पर संवेदना जताते हुए लिखा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर से हूं स्तब्ध, पुलिस द्वारा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की करता हूं मांग, शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो और परिवार को इस कठिन समय में मिले साहस

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की

breaking news

राजस्थान में करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या को लेकर गर्माया माहौल, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने की हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, एक्स पर संवेदना जताते हुए कहा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से हूं स्तब्ध, इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से ली है जानकारी और कहा है आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए, सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा, भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना है हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में, गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु प्रदान … Read more

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की सूचना बहुत दुखद- रविंद्र सिंह भाटी

ravindra singh bhati

राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर गरमाया माहौल, इस मामले को लेकर शिव से नवनिर्वाचित विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जताई संवेदना, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की सूचना है बहुत दुखद, इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतना ही है कम, ऐसी घटनाओं पर होनी चाहिए अविलंब कड़ी कार्यवाही, आरोपियों को नहीं जाना चाहिए बक्शा, ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपनी श्री चरणों में प्रदान करें स्थान

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद मैडम राजे का बयान आया सामने, देखें पूरी खबर

Sukhdev Singh Gogamedi

जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में ये पूरा मामला हो गया कैद, स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनके घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस हमलवरों की तलाश में जुट गई है, वही इस मामले को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बयान आया सामने, मैडम राजे ने कहा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे, बता दें वारदात के वक्त सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर … Read more

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Sukhdev Singh Gogamedi

जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या, जयपुर के श्याम नगर में हुई थी फायरिंग, मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर स्कूटी सवार 2 युवकों की ओर से की गई थी फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की थी फायरिंग, गोगामेड़ी को जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इस दौरान ईलाज के दौरान हुई मौत,