नहीं रहे चंबल के 672 डाकुओं का सरेंडर कराने वाले ‘भाईजी’, सुब्बाराव के निधन पर दिग्गजों ने जताया शोक

भाईजी को 'नमन'

Politalks.News/Rajasthan. वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन हो गया है. वो 93 साल के थे. सुब्बाराव भाईजी के नाम से जाने जाते थे. पिछले 6 दिन से वो जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे. सुब्बाराव के निधन से गांधीवादी विचारकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुब्बाराव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. डॉ. एसएन सुब्बाराव और सीएम गहलोत का नाता बेहद ख़ास और बहुत पुराना है. इसी के चलते उन्होंने इसे व्यक्तिगत आघात और अपूरणीय क्षति बताया है.सीएम कल शाम भी उनकी तबीयत जानने के लिए SMS अस्पताल गए थे. साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र और पूर्व डिप्टी सीएम … Read more