आप उस राज्य में जाकर राजस्थान को बदनाम कर रहे हो…-CM गहलोत के बयान पर भड़के बेरोजगार
Politalks.News/Rajasthan-Gujarat. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले पालनपुर से अहमदाबाद के लिए बीती 2 अक्टूबर से निकाली जा रही दांडी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बेरोजगार संघ की चेतावनी भरी प्रतिक्रिया सामने आई है. गुजरात में दांडी यात्रा पर निकले राजस्थान के बेरोजगार युवा 8 तारीख को अहमदाबाद पहुंचेंगे. जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उनके सत्याग्रह का कार्यक्रम है. इसी बीच गुरुवार को भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में गुजरात में दांडी यात्रा निकाल रहे बेरोजगारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन युवाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जिन बेरोजगारों की राजस्थान में नौकरियां लग रही हैं उन्हें गुमराह मत करो. आप … Read more