पंजाब कांग्रेस में फिर ‘पंगा’, 30 विधायकों ने की ‘कैप्टन’ को हटाने की मांग, आलाकमान से मिलेंगे

पंजाब में 'कैप्टन' के खिलाफ फिर बड़ी बगावत

Politalks.News/Punjab. चुनावी राज्य पंजाब से बड़ी खबर सामने आयी है. पंजाब कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ एक बार फिर से बगावत के सुर उभरे हैं. इस बार कैप्टन के खिलाफ 30 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है, जिनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं. ये सभी लोग कैप्टन अमरिंदर को सीएम पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. इस पूरे भूचाल की जड़ थी कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंदर बाजवा का घर, जहां पर सभी असंतुष्ट विधायकों और मंत्रियों की बैठक हुई है. बैठक के बाद तृप्त बाजवा ने बताया कि, ‘सीएम कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस को बांटना चाहते हैं, इसलिए मैं … Read more

अगस्त के साथ ही कांग्रेस की कलह का भी होगा अंत! सितंबर में बदल जाएगा सत्ता-संगठन का नजारा

सितंबर से सत्ता-संगठन में बदलेगा नजारा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कांग्रेस में कलह की सुलह और मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर लेटेस्ट अपेडट जो निकल कर आ रहा है कि 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कभी भी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. 9 सितंबर से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होना है उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि सत्र से पहले नए मंत्रियों को भी तैयारी के लिए कम से कम एक हफ्ते का समय तो चाहिए ही, लिहाजा अगस्त के महीने का अंत कांग्रेस की कलह का अंत माना जा रहा है. राजस्थान में कांग्रेस संगठन और सरकार में होने वाला संभावित फेरबदल सभी की सहमति से हो रहा है. … Read more

पूर्वोत्तर में सिमटती कांग्रेस का विकल्प अब ममता दीदी की TMC, देव-विश्वास के बाद बस बचे गोगोई

क्या पूर्वोत्तर में सिमट चुकी है कांग्रेस?

Politalks.News/Delhi. क्या पूर्वोत्तर राज्यों की राजनीति कांग्रेस से मुक्त हो रही है. क्या कांग्रेस पार्टी अब पूर्वोत्तर की राजनीति से बाहर है. सियासी गलियारों में आजकल यही चर्चा जोरों पर है. दरअसल इसका पहला कारण है ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बढ़ता प्रभाव और दूसरा कांग्रेस के पुराने और मजबूत नेताओं का या तो निधन हो गया है या वे पार्टी छोड़ कर चले गए हैं. वैसे पूर्वोत्तर में नेताओं का पार्टी छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है. इन राज्यों का ट्रेंड रहा है कि यहां के कांग्रेस नेता केंद्र में जिसकी सत्ता देखते हैं उसके साथ चले जाते हैं. लेकिन कांग्रेस की असली चिंता यह है कि भाजपा … Read more

‘जांच समिति’ के बाद पैगासस पर पसोपेश में विपक्ष!, इजराइल-फ्रांस की जांच रिपोर्ट से संजीवनी की आस!

'जांच समिति' के बाद पैगासस पर पसोपेश में विपक्ष!

Politalks.News.Delhi. पैगासस जासूसी कांड के कारण संसद का मानसून सत्र हंगामे के भेंट चढ़ गया. मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि पैगासस जासूसी मामले की जांच के लिए तकनीकी कमेटी बनाई जाएगी. तो, अब इस पैगासस मामले पर विपक्षी पार्टियां क्या करेंगी? क्या संसद सत्र खत्म होने और सरकार के कमेटी बनाने की बात के साथ ही यह मामला खत्म हो गया? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के लिए अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए हैं और उनकी बहन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विदेश चली गई हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को जरूर विपक्षी पार्टियों … Read more

‘हाथ’ का साथ छोड़ सुष्मिता ने थामा TMC का दामन, कब थमेगा युवा तुर्कों के कांग्रेस छोड़ने से सिलसिला?

'हाथ' का साथ छोड़ TMC का थामा झंडा

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस से युवा नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. और ममता बनर्जी की TMC का दाम थाम लिया है. .इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो बदल लिया था जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस से किनारा कर सकती हैं. सुष्मिता देव राहुल गांधी के सबसे करीबी नेताओं में से एक थी. अब फिर से इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है क्या कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसे छोड़कर युवा नेता बेहतर भविष्य के लिए अलग … Read more

बिरला की बैठक में मोदी, शाह, सोनिया सहित दिग्गज साथ-साथ, संसद चलाने के लिए एक राय बनाने की कोशिश

संसद चलाने के लिए एक राय बनाने की कोशिश

Politalks.news/Delhi. संसद का मानसून सत्र भले ही जारी हो लेकिन बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही अपने तय समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा की कार्यवाही के स्थगन के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं की एक बैठक बुलाई. उक्त बैठक में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा किये गए हंगामे एवं सांसदों के व्यवहार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अप्रिय बताया. लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में बुलाई गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पक्ष एवं विपक्ष का संसद चलाने के मुद्दे पर एक राय बनाना था. बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि … Read more

पीके का ‘कैप्टन’ के ‘प्रधान सलाहकार’ पद से इस्तीफा, कांग्रेस में ‘क्राइसिस मैनेजर’ बन सकते हैं प्रशांत!

'ब्रेक' के 'बहाने' कुछ बड़ा करने जा रहे हैं प्रशांत किशोर!

Politalks.News/Delhi. पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में अपनी रणनीति का लोहा मनवा चुके प्रशांत किशोर को लेकर बड़ी खबर आई है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ‘प्रधान सलाहकार’ पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रशांत किशोर इसी साल सीएम अमरिंदर के ‘प्रधान सलाहकार’ के रूप में नियुक्त हुए थे. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रशांत किशोर ने साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी. इधर चर्चा है कि प्रशांत किशोर को AICC में बड़ी भूमिका दिए जाने की चर्चा है. सूत्रों की माने तो लगातार … Read more

जब गहलोत ही ‘सबकुछ’ हैं और माकन ही ‘दिल्ली’ हैं तो आलाकमान के नाम पर ये सियासी नौटंकी क्यों?

गहलोत 'सबकुछ', माकन 'दिल्ली' तो आलाकमान है कहां?

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कैंप में जारी खींचतान को खत्म करने की कवायद लगभग पूरी कर ली गई है. आज और कल यानि 4 अगस्त तक घोषणाएं भी होने के आसार हैं. इस पूरी कवायद के बीच गहलोत सरकार के नंबर दो और UDH मंत्री शांति धारीवाल का चौंकाने वाले बयान आया है. धारीवाल के हाईकमान को चुनौती देने वाले इस वायरल वीडियो ने सियासत को गरमा दिया है. एक तरफ गांधी परिवार अपने वर्चस्व को स्थापित करने में लगा है. पंजाब, उत्तराखंड के जरिए आलाकमान ने अपने स्थिति मजबूत करने की कोशिश में लगा है और दूसरी तरफ गहलोत सरकार के मंत्री … Read more

पहले माकन-वेणुगोपाल और अब शैलजा, सोनिया की खास ‘सिपहसालार’ देकर गईं ‘सीक्रैट’ मैसेज!

सोनिया की खास 'सिपहसालार' देकर गईं 'सीक्रैट' मैसेज!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस के संग्राम का क्लाइमैक्स शुरू हो गया है. प्रदेश प्रभारी अजय माकन, संगठन महासचिव वेणुगोपाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर हरियाणा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा वापस दिल्ली पहुंच चुकी हैं. रायशुमारी और चुनावी वादों की समीक्षा की रिपोर्ट तो पहले ही दिल्ली आलाकमान के पास पहुंच चुकी थी. अब शैलजा के दौरे ने सियासी गलियारों में चर्चाओं के दौर को बढ़ा दिया है. रायशुमारी, फीडबैक के बाद अब ‘सीक्रैट’ मिशन पर शैलजा इससे पहले प्रभारी अजय माकन की रायशुमारी और मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू फीडबैक ले चुके हैं. तीन दिन के फीडबैक के बाद दिल्ली से लेकर जयपुर तक सियासी … Read more

रायशुमारी में उलझा मसला! एक ओर गहलोत की ‘जादूगरी’, दूसरी तरफ पायलट का जनता में जादुई ‘क्रैज’

गहलोत की 'जादूगरी' V/S पायलट का जादुई 'क्रैज'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मानसून जमकर बरस रहा है. इधर रायशुमारी के बाद राजनीति में तूफान से पहले की सी शांति है. गहलोत सरकार के मंत्रियों को अपने सपने बहने का तो पायलट कैंप के लोगों को राहत की बौछार की उम्मीद है. तीन दिन ‘रायशुमारी‘ कर दिल्ली गए प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट देर रात आलाकमान को सौंप दी है. आलाकमान ने अजय माकन को डेडलाइन दी थी. तो आनन फानन में या ये कहें कि पहले से तय हो चुका प्लान अजय माकन ने आलाकमान को सौंपा है. राजस्थान में होने वाले मंत्रिमंडल पुनर्गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पायलट कैंप को काफी उम्मीद हैं. … Read more