प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है उसके जिम्मेदार हैं सिर्फ गहलोत, आलाकमान करे कार्रवाई- चौधरी

img 20220927 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच बीते रोज सोमवार को मंत्री शांति धारीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर सचिन पायलट गुट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सत्ता से हटाने का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए. वहीं धारीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए पायलट सनर्थक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला. चौधरी ने कहा कि जो रविवार को बैठक की गई, वो नेतृत्व के खिलाफ की गई थी. पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रविवार को इतना कुछ हो रहा था, उस समय अशोक गहलोत कहां थे? उनकी … Read more

सचिन पायलट हमें मंजूर, हम आलाकमान के फैसले के साथ- गहलोत समर्थक विधायकों के बदलने लगे सुर

‘आलाकमान कहेगा तो वापस ले लेंगे इस्तीफा’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से रुक रुक कर चली आ रही सियासी अदावत ने अब बवाल का रूप ले लिया है, जिसकी परिणीति किसी बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ होगी. अमूमन रविवार का दिन थोड़ा शांत रहता है लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों ने बीते रोज छुट्टी के दिन को जबरदस्त रोमांचक बना दिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की कवायद शुरू भी नहीं हुई थी कि अब गहलोत ने सिर्फ इस रेस से1बाहर हो गए हैं बल्कि उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठावान होने का तमगा भी खो दिया है. रविवार देर शाम बुलाई गई विधायक दल की बैठक में … Read more

पंजाब में पार्टी को देसी खच्चर की जगह दौड़ाने चाहिए थे अरबी घोड़े- कुर्सी के लिए दिग्गजों में मची होड़

दिग्गजों के बीच कुर्सी की जंग

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गई है. 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आनन् फानन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांग लिया था. वहीं पंजाब में सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद भी कांग्रेस चुनाव हार गई. इस हार की समीक्षा के लिए जब सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बात की तो आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई.सियासी गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेसी दिग्गजों के बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान और विधानसभा में LOP की कुर्सी को लेकर भी आ रहे हैं. कांग्रेस में … Read more