सरकार की तानाशाही और खराब मौसम हमारे इरादों को नहीं कर सकता कमजोर : हनुमान बेनीवाल
राजस्थान में एसआई भर्ती को रद्द कराने, आरपीएससी को भंग करवाने सहित संगठित भ्रष्टाचार, पेपर लीक, और फर्जी अभ्यर्थियों की भर्ती के खिलाफ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आज आठवां दिन है. जयपुर के शहीद स्मारक पर डटे हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के बीच पार्टी संयोजक एवं सांसद बेनीवाल ने आगामी दिनों की रणनीति पर बात करते हुए सरकार के दोहरे रवैये पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल तो सिर्फ झलक थी, अब एक लाख लोगों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. यह भी पढ़ें: MLA जयकृष्ण पटेल की गिरफ्तारी पर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा … Read more