पंजाब में PM मोदी की ‘सियासी सर्जिकल स्ट्राइक’, बोले- सीएम को थैंक्स कहना, मैं जिंदा पहुंच पाया
Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) में भाजपा का चुनावी शंखनाद तो आज नहीं हो पाया लेकिन अच्छा खासा ड्रामा जरुर खड़ा हो गया. पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली रद्द होने की वजह सुरक्षा में चूक को बताया जा रहा है. गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है. मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि, ‘पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई है. उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा. रैली रद्द कर जब पीएम नरेंद्र मोदी बठिंडा एयरपोर्ट वापस पहुंचे तो उन्होंने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जोरदार तंज कसा. न्यूज एजेंसी … Read more