महाराष्ट्र CM के समर्थन में उतरे सिंधिया, बोले- बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं एकनाथ शिंदे

Jyotiraditya Scindia on Eknath Shinde

Jyotiraditya Scindia on Eknath Shinde: हाल में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता दे दी है. इसके बाद उन्हें शिवसेना के नाम के साथ-साथ शिवसेना का आधिकारिक निशान ‘तीर कमान’ भी शिंदे गुट को मिल गया है. इस मसले पर उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का भी रूख किया लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा ही मिली. इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. सिंधिया ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और इसमें राज्य … Read more

सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बता दिग्गी ने मोदी सरकार से पूछे 3 सवाल, BJP का पलटवार, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

img 20230123 224351

Digvijay Singh on Surgical Strike of Modi Government. दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को एक बार फिर से 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक याद आ गई है. दिग्गी राजा ने 23 जनवरी को एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए मामले के सबूत और रिपोर्ट दिए जाने की बात कही है. जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए दिग्गी राजा मोदी सरकार पर हमलावर हुए और केंद्र पर झूठ फैलाने का गंभीर आरोप भी जड़ दिया. दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से तीन सवालों का जवाब मांगा है. दिग्गी राजा ने कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में … Read more

2023 के चुनाव में BJP की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो कर लूंगा मुंह काला -कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने MP में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने ग्वालियर में दावा करते हुए कहा- आगामी चुनावों में प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा केवल 50 सीटें ही जीत पाएगी, यदि भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आई तो वह विधानसभा के सामने खड़े होकर अपने हाथों से ही अपना मुंह काला कर लेंगे, ऐसे वे भावनात्मक तौर पर नहीं बल्कि गणित के आधार पर कह रहे हैं और अपनी बात पर … Read more

गुजरात के 18वें सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में जातीय समीकरण, युवा, अनुभव और परफॉर्मेंस का गठजोड़

भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Gujarat CM Bhupendra Patel Oath: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की लगातार सातवीं और ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को दोपहर दो बजे भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. राजधानी गांधीनगर के हैलीपैड मैदान में सीएम भूपेंद्र पटेल और उनके 16 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित देशभर बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे. … Read more

ऐतिहासिक जीत के बाद 12 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, भाजपाइयों ने कांग्रेस पर कसे तंज

BJP in Gujarat Election 2022

BJP in Gujarat Election 2022: सारे कयासों को धता बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने यह साबित कर दिया है कि गुजरात भाजपा का अभेद किला है. पहले की चुनावी जीत के सभी रिकार्ड्स तोड़ते हुए इस बार के गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि मतगणना की प्रक्रिया जारी है लेकिन अब तक के रुझानों के अनुसार गुजरात में इस बार बीजेपी 155 से 157 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है. जबकि विरोधी पार्टी कांग्रेस काफी पीछे रहते हुए महज 15-16 सीटों पर जीत पा रही है. वहीं बड़े बड़े दावे करने वाली अरविंद केजरीवाल … Read more

सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव या अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास, सीएम सहित कई करवाएंगे कोविड जांच

img 20221109 111550

मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर आए कोरोना की चपेट में, हालांकि बीते रोज मंगलवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने भोपाल आए सिंधिया अचानक मीटिंग छोड़कर चले गए थे बाहर, उसके बाद से लगातार लगाए जा रहे हैं सियासी कयास, ऐसे में देर रात खुद सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए हैं, वो सभी निकटतम … Read more

झलकने लगी ‘महाराज’ की नाराजगी, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़ अचानक बाहर निकले सिंधिया

क्या बीजेपी से होगा महाराज का मोहभंग?

Madhya Pradesh Jyotiraditya Scindia. मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी वर्तमान पार्टी से कुछ खफा खफा से नजर आने लगे हैं. अब ये एमपी विधानसभा चुनाव की आहट है या कुछ और ये सब भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है. इसी की एक झलक मंगलवार को भी देखने को मिली जब भोपाल में आयोजित बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के दौरान अचानक से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बाहर निकल आए. हालांकि सिंधिया ने बैठक में शामिल होने से पहले 2023 में फिर … Read more

गांधी के देश के PM होने के कारण होता है आपका दुनिया में स्वागत- बोले गहलोत तो मोदी ने की CM तारीफ

पीएम मोदी के दौरे से आदिवासी समाज को हाथ लगी निराशा

PM Narendra Modi In Mangarh Dham: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एकसाथ मंच साझा किया. सभी दिग्गज एकसाथ 1500 आदिवासियों की शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे. मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की पिछले काफी समय से मांग उठ रही थी. यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो इस कार्यक्रम से पहले ही पीएम मोदी से इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अपील की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मंगलवार को कुछ मीडिया संगठनों ने जरूर यह खबर चलाई कि पीएम मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित … Read more

11 महीने बाद MP में बनने जा रही है कांग्रेस सरकार- कमलनाथ का बड़ा एलान, जानें क्या है प्लान?

‘ठेका लो-कमीशन दो की तर्ज पर शिवराज सरकार कर रही है काम’

Politalks.News/MadhyaPradesh. अगले साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी लगातार जनता के बीच अपने कार्यकाल को श्रेष्ठ बता रही है. इसी क्रम में बुधवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है. महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरने आए कमलनाथ ने सूबे की भाजपा सरकार पर तो जमकर निशाना साधा ही, साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमकर आड़े हाथ लिया. कमलनाथ ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘11 महीने और रुक जाइये उसके बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस … Read more

अपनी पर्ची के ऊपर Rx की जगह ‘श्रीहरि’ और दवाई का नाम लिखो हिंदी में- सीएम शिवराज की डॉक्टर्स को सलाह

सीएम शिवराज की डॉक्टर्स को सलाह

Politalks.News/MadhyaPradesh. देश में पहली बार मेडिकल कॉलेज में हिन्दी भाषा में पढ़ाई प्रारंभ करने की पहल से उत्साहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य में असंभव से दिखने वाले इस कार्य को संभव कर दिया गया है और अब सरकार हिन्दी भाषा के और अधिक उपयोग पर जोर देगी. इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने डॉक्टर्स से मरीज के पर्चे पर हिंदी में दवाई का नाम लिखने की अपील की जिसमें Rx की जगह पर ‘श्रीहरि’ लिखने को कहा. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस अपील की मेडिकल और सियासी जगत में जोरदार चर्चा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को … Read more